Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

चुनावी हार के डर से उत्तराखंड में ईडी को मैदान में उतार रही है भाजपा : कुमारी सैलजा

13 सितंबर, 2026 07:57 PM

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार से घबराई भाजपा अब केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। प्रदेश के युवाओं की बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए ईडी को मैदान में उतारा गया है, लेकिन उत्तराखंड की जागरूक जनता इन चुनावी हथकंडों को अच्छी तरह समझती है। कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वर्ष 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा से जुड़े जिस मामले में अब ईडी ने कार्रवाई की है, उससे संबंधित आरोपों की जांच तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में ही शुरू कर दी गई थी। शिकायत सामने आने पर जांच का दायरा बढ़ाते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। कांग्रेस निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के खिलाफ नहीं है, लेकिन दस वर्षों तक चुप रहने के बाद चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसी की सक्रियता उसके समय और राजनीतिक मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ईडी ने इस मामले में पूर्व अधिकारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के ठिकानों पर तलाशी की पुष्टि की है तथा जांच अभी जारी है।


छात्रों की आवाज उठाने पर केंद्रित है ‘छात्रों की गूंज’ अभियान
सांसद ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से उत्तराखंड सहित पूरे देश के युवाओं के सामने पेपर लीक, बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था की खामियों के मुद्दे उठाए हैं। कांग्रेस युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव सामने ला रही है। जब सरकार से रोजगार और पारदर्शी भर्तियों पर जवाब मांगा गया तो भाजपा ने जवाब देने के बजाय जांच एजेंसियों के माध्यम से राजनीतिक विमर्श को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास किया। राहुल गांधी का यह अभियान शिक्षा और भर्ती व्यवस्था से जुड़े युवाओं के अनुभव एकत्र कर उनकी आवाज उठाने पर केंद्रित है ‘छात्रों की गूंज’ अभियान


अस्थायी नियुक्तियों के माध्यम से युवाओं से बहुत कम वेतन पर काम करा रही है सरकार
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा कर सत्ता में आई थी। यदि इस वादे को ईमानदारी से पूरा किया गया होता तो बारह वर्षों में करोड़ों युवाओं को रोजगार मिल चुका होता और देश के लगभग प्रत्येक परिवार तक रोजगार का लाभ पहुंचता। इसके विपरीत, आज केंद्र और राज्य सरकारों में बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हैं। नियमित भर्ती करने के बजाय ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग और अस्थायी नियुक्तियों के माध्यम से युवाओं से बहुत कम वेतन पर काम कराया जा रहा है।


सरकार ने युवाओं को न तो रोजगार की सुरक्षा दी और न सम्मानजनक वेतन
सांसद ने कहा कि हजारों युवा मात्र नौ हजार से 22 हजार रुपये तक के वेतन पर वर्षों से कार्य कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि अनुभव के आधार पर उनकी सेवाएं नियमित की जाएंगी, लेकिन सरकार ने न तो रोजगार की सुरक्षा दी और न सम्मानजनक वेतन। युवाओं की योग्यता और उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्षों का शोषण किया जा रहा है। इसी कारण देश के छात्र और युवा वर्ग में सरकार के प्रति भारी निराशा तथा रोष है।


युवा छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़कर अपनी समस्याएं और अनुभव साझा करें
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस युवाओं को स्थायी रोजगार, निष्पक्ष भर्ती, पेपर लीक से मुक्ति और सुरक्षित भविष्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। राहुल गांधी देशभर में युवाओं, विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी आवाज को राष्ट्रीय मंच दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़कर अपनी समस्याएं और अनुभव साझा करें। कांग्रेस पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। उत्तराखंड की जनता आगामी चुनाव में भाजपा की भ्रष्ट, युवा-विरोधी और जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर कर लोकतांत्रिक जवाब देगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड