Monday, September 21, 2026
BREAKING
नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़े 4 लाख से अधिक युवा, 1,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजन 'यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है', जमुई में छात्रा से अभद्रता की घटना पर बोले राहुल गांधी आउटसोर्सिंग को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले-सरकारी नौकरी होगी तो कमीशन नहीं ले पाएंगे बिहार में परिसीमन प्रक्रिया के बाद कराया जाएगा अगला पंचायत चुनाव: सम्राट चौधरी युवा केवल देश का भविष्य नहीं बल्कि भारत की वर्तमान ताकत : नितिन नवीन गोरखपुर: एग्जीबिशन में पहुंचे रवि किशन, महिलाओं की क्रिएटिविटी की जमकर की तारीफ एनएसई आईपीओ का आखिरी दिन, जीएमपी 60 के नीचे लुढ़का भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, रियल्टी और फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी ग्लोबल चिप मार्केट 2026 में 1.6 ट्रिलियन डॉलर के पार जाने का अनुमान ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, छह देशों के प्रतिनिधिमंडल होंगे शामिल

दुनिया

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का अमेरिका दौरा, ट्रंप से 25 सितंबर को होगी अहम मुलाकात

21 सितंबर, 2026 04:27 PM

बीजिंग : चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताह अमेरिका के तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर रहेंगे, जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत करेंगे। बीजिंग ने सोमवार को शी के 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका में रहने की पुष्टि की। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार को कहा, "शी और ट्रंप के बीच चीन-अमेरिका संबंधों के साथ-साथ विश्व शांति और विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श होगा।" गुओ ने कहा कि चीन अमेरिका के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता वाले संबंधों की विषयवस्तु को समृद्ध करने, संवाद और सहयोग मजबूत करने तथा मतभेदों को उचित तरीके से संभालने के लिए काम करेगा।

अमेरिका पहले ही संकेत दे चुका है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की इस सप्ताह मुलाकात होगी। इस बैठक को व्यापार, तकनीक और व्यापक रणनीतिक मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच जारी तनाव कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रंप बुधवार को ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचने पर शी का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करेंगे। दोनों नेताओं के बीच मुख्य बैठक गुरुवार को होने की उम्मीद है। इससे पहले मई में ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान उनके बीजिंग पहुंचने पर चीन के उपराष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया था।

ट्रंप ने रविवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा कि वह शी के साथ लगभग हर मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
दोनों देशों के बीच जारी व्यापारिक तनाव इस बैठक के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेगा। पिछले करीब एक साल से दोनों पक्षों के बीच टैरिफ को लेकर अस्थायी समझ बनी हुई है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी व्यापार समझौता नहीं हो पाया है।

इसके अलावा ताइवान को लेकर दोनों देशों के बीच रणनीतिक और सैन्य तनाव भी बातचीत का अहम मुद्दा रहने की संभावना है। अमेरिका और चीन के संबंधों में व्यापार और तकनीकी प्रतिस्पर्धा के साथ ताइवान लंबे समय से सबसे संवेदनशील मुद्दों में शामिल रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

बांग्लादेश: मात्र आठ महीनों में 155 बच्चों की मौत और 15,000 से ज्यादा लापता

बांग्लादेश: मात्र आठ महीनों में 155 बच्चों की मौत और 15,000 से ज्यादा लापता

अफगान‍िस्‍तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों की तालिबान ने की निंदा, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

अफगान‍िस्‍तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों की तालिबान ने की निंदा, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

रूसी संसदीय चुनाव: पुतिन के समर्थन वाली पार्टी को बहुमत

रूसी संसदीय चुनाव: पुतिन के समर्थन वाली पार्टी को बहुमत

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, रिहायशी इमारतों और शॉपिंग सेंटर को बनाया न‍िशाना: जेलेंस्‍की

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, रिहायशी इमारतों और शॉपिंग सेंटर को बनाया न‍िशाना: जेलेंस्‍की

मेलोनी का बुर्का-नकाब पर बैन प्लान, यूरोप के कई देशों में पहले से रोक

मेलोनी का बुर्का-नकाब पर बैन प्लान, यूरोप के कई देशों में पहले से रोक

अमेरिका से बातचीत के लिए पहले माननी होंगी शर्तें, कोई दूसरा रास्ता नहीं: मोहसिन रेजाई

अमेरिका से बातचीत के लिए पहले माननी होंगी शर्तें, कोई दूसरा रास्ता नहीं: मोहसिन रेजाई

जर्मनी के दो राज्यों में चुनाव, दांव पर चांसलर मर्ज का राजनीतिक भविष्य!

जर्मनी के दो राज्यों में चुनाव, दांव पर चांसलर मर्ज का राजनीतिक भविष्य!

अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अलर्ट, एडवाइजरी जारी

सेंटकॉम के दावे झूठे और हास्यास्पद, ईरान के न‍ियंत्रण में है होर्मुज स्‍ट्रेट: ब्रिगेडियर जनरल शेखरची

सेंटकॉम के दावे झूठे और हास्यास्पद, ईरान के न‍ियंत्रण में है होर्मुज स्‍ट्रेट: ब्रिगेडियर जनरल शेखरची

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा