Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पंजाब

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

19 जून, 2025 05:09 PM

देश के चार राज्यों केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल और गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम, पश्चिम बंगाल की कालीगंज, और गुजरात की विसावदर और कडी सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

ज्ञात हो, इन उपचुनावों का आयोजन विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण हो रहा है, और कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना जताई जा रही है। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

गुजरात की कडी और विसावदर सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। कडी सीट बीजेपी विधायक करसनभाई पंजाबभाई सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई थी। बीजेपी ने इस सीट पर राजेंद्र चावड़ा को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने रमेश चावड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) ने जगदीश चावड़ा को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर, विसावदर सीट पर पूर्व विधायक भयानी भूपेंद्रभाई के आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद उपचुनाव की स्थिति बनी। बीजेपी ने किरीट पटेल, कांग्रेस ने नितिन रणपरिया और आप ने गोपाल इटालिया को उम्मीदवार बनाया है। दोनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है, जहां बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर टीएमसी विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। टीएमसी ने महिला और अल्पसंख्यक मतदाताओं को एकजुट करने के लिए नसीरुद्दीन की बेटी अलीफा अहमद को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने स्थानीय नेता आशीष घोष को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस-वाम गठबंधन ने काबिल उद्दीन शेख पर दांव लगाया है। इस सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां टीएमसी अपनी सत्तारूढ़ स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में है।

केरल की नीलांबुर सीट पर पी.वी. अनवर के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। यह सीट वाम मोर्चे के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, और यहां भी प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। यह सीट आप और खासकर अरविंद केजरीवाल के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। आप ने इस सीट पर अपना दबदबा बनाए रखने के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस के भारत भूषण आशु, बीजेपी के जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के पारुपकर सिंह घुम्मन से है। इस सीट पर भी कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद

अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद

गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

65 लाख परिवारों को मिलेंगे हेल्थ कार्ड, 30 लाख पहले ही जारी किए; अब तक 1.65 लाख लोगों ने इलाज करवाया: अरविंद केजरीवाल

65 लाख परिवारों को मिलेंगे हेल्थ कार्ड, 30 लाख पहले ही जारी किए; अब तक 1.65 लाख लोगों ने इलाज करवाया: अरविंद केजरीवाल

किसानों और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए पेट्रोल, डीजल और डीएपी की आपूर्ति पर तुरंत कदम उठाएं: भगवंत सिंह मान

किसानों और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए पेट्रोल, डीजल और डीएपी की आपूर्ति पर तुरंत कदम उठाएं: भगवंत सिंह मान

हलवारा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट्स: रवनीत सिंह बिट्टू

हलवारा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट्स: रवनीत सिंह बिट्टू

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं