Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

चार मंजिला इमारत में आग का कहर, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल!

16 जुलाई, 2025 04:41 PM

नई दिल्ली, शाहदरा: दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी स्थित ओल्ड गोविंदपुरा इलाके में मंगलवार रात चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 10 लोग फंसे थे, जिनमें से 6 को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन चार लोग पहली मंजिल पर फंसे हुए थे।

दमकलकर्मियों ने किसी तरह पहली मंजिल से चार लोगों को बाहर निकाला, लेकिन झुलसने के कारण 2 की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनवीर (28) और नुसरत के रूप में हुई है। वहीं, आग में झुलसे फैजल और आसिफ (18) को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है। दमकलकर्मियों ने करीब पौने दो घंटे के अंदर आग पर काबू पाया, और फिलहाल कूलिंग का काम जारी है।

आग की वजह शॉर्ट सर्किट, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। जांच में यह भी पता चला कि पहली मंजिल पर मोबाइल की लिथियम बैटरी का गोदाम था, जहां आग की शुरुआत हुई। पुलिस ने क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुलाकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से बचाई गई कई जानें

पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:45 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ओल्ड गोविंदपुरा की एक इमारत में आग लग गई है। इसके बाद पुलिस और दमकल की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की गाड़ी इमारत के अंदर नहीं जा सकती थी, ऐसे में पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती, स्थिति काबू में

घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया। फिलहाल, दमकल कर्मी इमारत की तलाशी ले रहे हैं और कूलिंग का काम जारी है। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से कई लोगों की जान बचाई और हादसे की वजह का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन