Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पार्षदों की वोट चोरी की गई थी, इस बार विधायकों की वोट चोरी की गई : दीपेन्द्र हुड्डा

17 मार्च, 2026 07:16 PM

चंडीगढ़ : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, जय प्रकाश, वरुण चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी ने राज्य सभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस विधायकों का धन्यवाद किया। सभी सांसदों ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक साधारण कार्यकर्ता को राज्य सभा उम्मीदवार बनाने और जीत सुनिश्चित कराने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल का विशेष धन्यवाद दिया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा रात के अंधेरे में किस प्रकार से लोक तंत्र की हत्या करने की कोशिश की गई। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी के साम-दाम-दंड-भेद के खेल को फेल किया और मजबूती से कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े रहे। दीपेन्द्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग अधिकारी पूरी तरह से पक्षपात करते हुए बीजेपी एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। कांग्रेस की 4 वोट को गलत ढंग से रद्द किया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पार्षदों की वोट चोरी की गई थी, इस बार विधायकों की वोट चोरी की गई। बीजेपी ने गुजरात के उप-मुख्यमंत्री को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा क्योंकि बीजेपी हर हाल में ये सीट हासिल करना चाहती थी। उसने क्रॉस वोटिंग कराने समेत हर तरह की प्लानिंग की। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने खरीद फरोख्त का बीजेपी का पूरा खेला नाकाम कर दिया। बीजेपी की बी टीम इनेलो ने चुनाव के आखिरी दिन वोटिंग से अलग होने की घोषणा की और मैदान छोड़कर भाग गई। हरियाणा की जनता ने राज्य सभा चुनाव में एक सीट बीजेपी को और एक कांग्रेस को दी है। लेकिन बीजेपी ने धनबल, तंत्र बल, सत्ता बल के जरिए वोट चोरी करके एक सीट भी छीनने की नाकाम कोशिश की। बीजेपी जब खरीद फरोख्त से संख्या बल नहीं जुटा पाई तो आखिरी हथकंडा अपनाते हुए चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया। बीजेपी को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है वो केवल सत्ता में काबिज बने रहना चाहती है। सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि बीजेपी ने संख्या बल न होते हुए भी साधारण परिवार से आने वाले अनुसूचित जाति के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध का विरोध किया। बीजेपी ने विधायकों को हर तरह का प्रलोभन देने, दबाव डालने, उलझाने, फँसाने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस विधायक लोकतंत्र को बचाने वाले नायकों के रूप में साबित हुए। कांग्रेस पार्टी की वोट में कोई कमी नहीं थी बस बीजेपी की वोट चोरी में कमी रह गई। कांग्रेस के जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि धर्मक्षेत्र के युद्ध में कांग्रेस विधायक पांडव के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने सभी विधायकों को एकजुट रहकर कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध की जीत सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी, साथ ही चुनाव का फैसला होने तक देर रात लोकतंत्र के बचाने के लिए सक्रिय रहे प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का आभार जताया। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की कुशल रणनीति व कड़ी मेहनत की सराहना की।

सांसद जय प्रकाश जेपी ने कहा बीजेपी सरकार और इनेलो अपनी खोई हुई जमीन तलाशने में लगी हुई है। बीजेपी के पास इनेलो के जरिए वोट का बंटवारा करने से बढ़िया टूल नहीं है। बीजेपी ने कुछ कांग्रेस विधायकों का ईमान खरीदने की कोशिश की है। रिश्वत देने वाले और रिश्वत लेने वाले दोनों दोषी हैं। प्रजातंत्र में डराने, धमकाने, प्रलोभन देने का ऐसा प्रयास कभी नहीं देखा। इससे साबित हो गया कि बीजेपी वोट चोरी का काम करती है और कुछ नहीं। आरओ जिस अधिकारी को बनाया गया उसकी हाल ही में कुछ महीने पहले हुए बैंक घोटाले में बड़ी भूमिका रही है। वोट रद्द करने से बीजेपी सरकार के धनबल, सत्ताबल का पर्दाफाश हो गया। चारों सांसदों ने हरियाणा में राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध की जीत के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृव का धन्यवाद किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान