Thursday, July 09, 2026
BREAKING
टॉक्सिक के तबाही गाने को 24 घंटे में 16 मिलियन+ व्यूज, बोल्ड सीन्स पर लोग बोले- RIP सेंसरबोर्ड सीमा सजदेह से तलाक पर अब सोहेल खान बोले- मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने... राजेश शर्मा की हालत गंभीर, एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने दी पूरी घटना की जानकारी, AICWA ने उठाए सवाल सैफ अली खान से एक सीन नं*गे में करवाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक्टर ने बदले में रख दी थी ये डिमांड संजय दत्त की बुआ थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस , आइटम सॉन्ग से देती थीं हेलन को टक्कर शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में घर के बेटे की तरह क्यों पहुंचे थे विकी कौशल, आपको पता है कनेक्शन? वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत श्रेयस अय्यर का गुस्सा लाजमी है, मगर उन्हें भी…दिनेश कार्तिक ने क्यों सुनाई भारतीय कप्तान को खरी-खरी? संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में बहादुरी को सम्मान:मेजर-इंजीनियर ने सुखना लेक में डूबते स्टूडेंट को बचाया था, 3 से 4 मिनट में किया रेस्क्यू

02 नवंबर, 2022 03:57 PM

चंडीगढ़ के SSP कुलदीप सिंह चहल ने सुखना लेक में स्टूडेंट को बचाने वाले 2 बहादुरों को सम्मानित किया है। मेजर जितेश चड्‌ढा और सॉफ्टवेयर इंजीनियर मयंक शर्मा की बहादुरी को SSP ने सलाम किया है। 32 वर्ष के इन दोनों बहादुर युवाओं ने बीते सोमवार शाम सुखना लेक में 18 साल के B.COM स्टूडेंट को डूबने से बचाया था। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए SSP ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि हम (पुलिस) इन दोनों की बहादुरी की सराहना करते हैं जिन्होंने डूबते हुए एक 18 वर्षीय युवक की जान बचाई।

SSP की सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर एक व्यक्ति ने कहा कि इन दोनों बहादुरों को गणतंत्र दिवस पर प्रशासक के हाथों सम्मानित किया जाना चाहिए। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा है कि इन बहादुर युवाओं का दिल बहुत अच्छा है। वहीं कहा है कि पता नहीं क्यों लोग आत्महत्या के लिए कदम उठाते हैं। शायद वह दिमाग से कमजोर होते हैं।

बता दें कि चंडीगढ़ में बीती सोमवार शाम लगभग 6 बजे मुल्लांपुर के रहने वाले एक 18 वर्षीय B.COM स्टूडेंट ने सुखना लेक में छलांग लगा दी। इसके बाद वह डूबने लगा। लेक पर घूम रहे लोगों ने उसकी चीखें सुनी तो मदद को चिल्लाए। इसी दौरान यहां जॉगिंग कर रहे पेशे से इंजीनियर मयंक शर्मा और मेजर जितेश चड्‌ढा मदद को दौड़े। उन्होंने युवक को बचाने के लिए लेक में छलांग लगा दी। वह तैर कर युवक के पास पहुंचे और उसका रेस्क्यू किया।

3 से 4 मिनट में किया रेस्क्यू
सॉफ्टवेयर इंजीनियर रायपुर खुर्द निवासी मयंक शर्मा (32) IT पार्क, चंडीगढ़ में जॉब करते हैं। वहीं उनके फ्रेंड मेजर जितेश चड्‌ढा(32) पंचकूला में रहते हैं और छुट्टियों पर आए हुए थे। दोनों ने जॉगिंग करते हुए देखा कि लेक के एंड पॉइंट पर लोग इकट्‌ठा हैं और शोर मचा रहे थे। उन्होंने पास जाकर देखा तो एक युवक डूब रहा था। उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया मगर वह हरियाणा पुलिस को मिल गई। इसके बाद जब तक कॉल चंडीगढ़ पुलिस को मिली वह दोनों पानी में कूद गए और 3 से 4 मिनट में युवक को बचा लाए। लेक किनारे खड़े लोगों और पुलिस ने उनकी खूब प्रशंसा की।

पिता के सामने बोला- गलती से लेक में गिर गया
यदि समय रहते युवक का रेस्क्यू न किया जाता तो उसकी जान जा सकती थी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर सेक्टर 3 थाने में DDR दर्ज करवा दी। पानी से निकाले गए स्टूडेंट को इलाज के लिए पुलिस सेक्टर 16 गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ले गई। उसकी हालत अब ठीक है। वहीं जानकारी के मुताबिक शुरुआत में युवक ने निजी कारणों से आत्महत्या के प्रयास की बात कही। वहीं जब उसके पिता पहुंचे तो स्टूडेंट ने कहा कि वह गलती से लेक में गिर गया था। ऐसे में पुलिस ने फिलहाल युवक पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

बता दें कि लेक का एरिया काफी ज्यादा है और यहां लेक के चारों तरफ हर समय पुलिस के लिए पेट्रोलिंग करना भी आसान नहीं है। ऐसे में कई बार इस प्रकार की घटनाओं में समय रहते मदद और जानकारी न पहुंचने पर हादसे हो जाते हैं। हालांकि पुलिस टीम इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी पर लेक के आसपास राउंड लगाती रहती है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार