Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने...

09 जुलाई, 2026 01:58 PM

बीते दिनों शिल्पा शिंदे 'भाभीजी घर पर हैं' के मेकर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाने को लेकर काफी ट्रोल हुईं। उनके इस झूठे आरोपों पर हिना खान पहले भी कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से शिल्पा पर हिना खान जमकर भड़कीं। मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने... टीवी एक्ट्रेस हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच कैट फाइट किसी से छुपी नहीं है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे पर सोशल मीडिया पर कमेंट करती नजर आती हैं। ऐसे में बीते दिनों शिल्पा शिंदे 'भाभीजी घर पर हैं' के मेकर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाने को लेकर काफी ट्रोल हुईं। उनके इस झूठे आरोपों पर हिना खान पहले भी कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से शिल्पा पर हिना खान जमकर भड़कीं।

हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर साधा निशाना
दरअसल, हाल ही में शिल्पा शिंदे कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं। इस दौरान शिल्पा ने बताया 'भाभीजी घर पर हैं' के मेकर संजय कोहली पर उन्होंने यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था। ऐसे में अब हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ हाल ही में रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में पहुंचीं। इस दौरान हिना, शिल्पा शिंदे पर जमकर बरसी। हिना के पति ने शिल्पा पर निशाना साधते हुए कहा, 'जो करेंसी बनी है ना, वो है कंट्रोवर्सी।'

मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की...
इसके बाद हिना खान 'बिग बॉस विनर' शिल्पा शिंदे के साथ बिग बॉस के घर में थीं। ऐसे में शिल्पा पर अपना गुस्सा निकालते हुए हिना ने कहा, 'उन्होंने बिग बॉस में सब कुछ कहा। उन्होंने कहा, मेरे साथ ये हुआ, मेरे साथ वैसा हुआ गलत हुआ, मेरे साथ गलत हुआ, मेरे साथ सब कुछ खराब किया, मेकर्स ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, लेकिन क्या उसने एक बार भी ये कहा इसके बदले में उन्होंने प्रोड्यूसर के खिलाफ सेक्शुअल असॉल्ट (यौन उत्पीड़न) का केस किया? क्योंकि वो जानती थी, अगर वो ये बोलेगी, तो वह कभी नहीं जीत पाएंगी।' शिल्पा की बातों पर रुबीना दिलैक ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की।

फैंस ने भी जताई नाराजगी
रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। साथ ही कई यूजर्स भी हिना खान की बात को सही बताते हुए शिल्पा के झूठे आरोपों को गलत बताते हुए उन पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

शिल्पा और हिना के बीच थी कांटे की टक्कर
बता दें कि शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस 11' की विनर रही थीं। इसी सीजन में शिल्पा के साथ हिना खान भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। शो में हिना और शिल्पा के बीच कांटे की टक्कर थी, लेकिन विनर की ट्रॉफी शिल्पा के हाथ लगी थी। बता दें कि इसके बाद वो 'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के रोल में दिखी थीं। वहीं इन दिनों, शिल्पा 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज