Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

राजेश शर्मा की हालत गंभीर, एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने दी पूरी घटना की जानकारी, AICWA ने उठाए सवाल

09 जुलाई, 2026 01:53 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने एक्टर राजेश शर्मा की हेल्थ का अपडेट दिया है। दरअसल, हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में राजेश साउथ एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने उन्हें काट लिया और उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई है। ऐसे में उन्हें कोलकाता के ढाकुरिया स्थित मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब खबर आ रही है कि राजेश की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनपर खतरा अभी भी मंडरा रहा है।

सेट पर क्या हुआ?
सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर नोट शेयर कर डिटेल में बताया कि राजेश के साथ क्या हुआ था। उनके अनुसार, ये घटना उस समय हुई थी जब राजेश रामोजी फिल्म सिटी के एक घने पेड़-पौधे वाले इलाके में थे और लोकल टेक्नीशियंस से बात कर रहे थे। उन्हें समझ आ गया था कि उनके पैर में किसी चीज ने काटा है। शुरुआत में उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और शूटिंग पूरी की। लेकिन लगभग छह घंटे बाद उनके दाहिने पैर में दर्द शुरू हो गया। इसके बावजूद उन्होंने कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ी। फ्लाइट में बैठने के बाद उन्हें तेज बुखार आया और बेचैनी होने लगी। ऐसे में कोलकाता पहुंचते ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टर क्या बोल रहे हैं?
डॉक्टरों के मुताबिक, कीड़े के काटने की वजह से जह उनके दाहिने पैर के अंगूठे से लेकर घुटने तक फैल गया है और बड़े-बड़े छाले उभर आए हैं। इसके साथ ही एक्टर को सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही है।

एसोसिएशन ने उठाए सवाल
इस दुखद घटना ने भारतीय फिल्म उद्योग में सुरक्षा मानकों को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रोडक्शन हाउस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि जब अभिनेता की हालत सेट पर ही बिगड़ने लगी थी, तो निर्माताओं ने उन्हें हैदराबाद के ही किसी बड़े अस्पताल में तुरंत भर्ती क्यों नहीं कराया और उन्हें उस हालत में सफर करने की अनुमति कैसे दी?

तेलंगाना के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
इतना ही नहीं, एसोसिएशन ने फिल्म के सेट्स पर बुनियादी स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी का भी आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसोसिएशन ने सीधे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक