Thursday, July 09, 2026
BREAKING
टॉक्सिक के तबाही गाने को 24 घंटे में 16 मिलियन+ व्यूज, बोल्ड सीन्स पर लोग बोले- RIP सेंसरबोर्ड सीमा सजदेह से तलाक पर अब सोहेल खान बोले- मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने... राजेश शर्मा की हालत गंभीर, एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने दी पूरी घटना की जानकारी, AICWA ने उठाए सवाल सैफ अली खान से एक सीन नं*गे में करवाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक्टर ने बदले में रख दी थी ये डिमांड संजय दत्त की बुआ थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस , आइटम सॉन्ग से देती थीं हेलन को टक्कर शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में घर के बेटे की तरह क्यों पहुंचे थे विकी कौशल, आपको पता है कनेक्शन? वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत श्रेयस अय्यर का गुस्सा लाजमी है, मगर उन्हें भी…दिनेश कार्तिक ने क्यों सुनाई भारतीय कप्तान को खरी-खरी? संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में बस स्टॉपेज हो सकते हैं कम:बढ़ते ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए RITES ने अंतरिम रिपोर्ट में दिए सुझाव

05 नवंबर, 2022 01:01 PM

चंडीगढ़ में लगातार दो पहिया वाहनों और कारों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में लगातार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) लिमिटेड ने चंडीगढ़ प्रशासन को ट्राईसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली) में कुछ जगहों पर बस स्टॉपेज की संख्या कम करने का सुझाव दिया है। RITES ने कहा है कि इससे बढ़ते ट्रैफिक के बीच सड़कों पर ट्रैफिक सुगम तरीके से फ्लो कर सकेगी।

ट्राईसिटी की 6 व्यस्त जगहों (कॉरिडोर) पर बस स्टॉपेज को कम करने का सुझाव दिया गया है। ट्राईसिटी के लिए कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान को लेकर RITES ने अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपते हुए उसमें यह सुझाव दिया है।

वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट टर्मिनल्स में ट्रैवल की विशेषताओं को देखते हुए RITES ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा है कि ISBT-43 में इंट्रा-सिटी और इंटर-सिटी ट्रैवलर्स में 71,450 यात्रियों की डिमांड पाई गई है। वहीं चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन रोजाना 40 हजार यात्री एवं एयरपोर्ट में रोजाना 10 हजार यात्रियों को देखता है।

इन 6 रुट्स पर स्टॉपेज कम करने का सुझाव
RITES ने ट्राईसिटी में 101 किलोमीटर लंबे सबसे ज्यादा व्यस्त कोरिडोर्स की पहचान की है। इसमें ISBT-43 से न्यू चंडीगढ़(राणाई माजरा) के बीच 21 किलोमीटर का स्ट्रेच, ISBT-43 से मनसा देवी कॉम्प्लेक्स का 16 किलोमीटर का स्ट्रेच, ISBT-43 से पंचकूला सेक्टर 5 स्थित बस स्टैंड का 16 किलोमीटर का स्ट्रेच, ISBT-17 से मोहाली स्थित खरड़ बस स्टैंड का 19 किलोमीटर का स्ट्रेच, PGI से जीरकपुर बस स्टैंड का 17 किलोमीटर का स्ट्रेच तथा PGI से पंचकूला बस स्टैंड के बीव 12 किलोमीटर का स्ट्रेच शामिल है।

पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) RITES ने प्रारंभिक सर्वे और डेटा विश्लेषण के बाद प्रशासन को सुझाव दिया है कि शहर में इन 6 रुट पर बस स्टॉपेज की संख्या कम करनी चाहिए। इससे ट्रैफिक की भीड़-भाड़ कम की जा सकती है।

बता दें कि इसी वर्ष मार्च में यूटी प्रशासन ने RITES को ट्राईसिटी के लिए कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान तैयार करने का जिम्मा सौंपा था। जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक अफसर पर इस ड्राफ्ट रिपोर्ट पर इसी महीने गौर करेंगे जिसके बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। प्रशासन के मोबिलिटी प्लान में लघु, मध्यम और दीर्घकाल ट्रांसपोर्ट इंप्रूवमेंट प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।

35 प्रतिशत तक हवाई यात्राएं टूरिज्म के लिए होती हैं
RITES की जानकारी के मुताबिक शहर में अधिकतर बस और रेल यात्राएं काम और बिजनेस के सिलसिले में होती है। वहीं लगभग 35 प्रतिशत तक हवाई यात्राएं टूरिज्म के उद्देश्य से होती हैं। वहीं 26 प्रतिशत बस यात्राएं शिक्षा के मकसद से होती हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि ज्यादातर यात्री बसों के जरिए रेल और बस टर्मिनल्स तक पहुंचते हैं।

वहीं 87 प्रतिशत के करीब हवाई यात्री एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए टैक्सी या कार में सवारी करते हैं। वहीं 54 प्रतिशत बस यात्री रोजाना सफर करते हैं। वहीं ज्यादातर रेल और हवाई यात्री कभी-कभार यात्रा करते हैं।

ट्राईसिटी में काम और शिक्षा के मकसद से होने वाली यात्राओं की जरूरत के बारे में RITES ने पाया है कि 16 प्रतिशत लोग बसों से सफर करते हैं। वहीं 44 प्रतिशत टू-व्हीलर्स और कार, 10 प्रतिशत ऑटो तथा 9 प्रतिशत गैर-मोटर ट्रांसपोर्ट सुविधाओं का प्रयोग करते हैं। RITES ने सुझाव दिया है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट शेयर को 70 प्रतिशत तब बढ़ाया जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार