Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में बिजली बिलों को लेकर नया नियम हुआ लागू, पुराना सिस्टम किया खत्म, पढ़ें...

22 जनवरी, 2026 05:10 PM

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) ने शहर के घरेलू और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिलिंग चक्र में बड़ा बदलाव करते हुए अब हर महीने बिल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 19 जनवरी से प्रभावी इस फैसले के साथ लंबे समय से चली आ रही द्वि-मासिक (दो महीने में एक बार) बिलिंग प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है। संयुक्त विद्युत नियामक आयोग (जेईआरसी) के दिशा-निर्देशों के तहत लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य उपभोक्ताओं को एक साथ भारी बिलों के बोझ से बचाना और बिलिंग प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाना है।

कंपनी का मानना है कि अब निवासी हर महीने मीटर रीडिंग और खपत का सटीक हिसाब रख सकेंगे। इससे घरेलू बजट बिगड़ने का जोखिम कम होगा। सीपीडीएल के अनुसार यह बदलाव बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और नई तकनीक को अपनाने का हिस्सा है। इस प्रणाली से न केवल मीटर रीडिंग में शुद्धता आएगी, बल्कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा भी तेजी से हो सकेगा। कंपनी ने स्पष्ट किया कि मासिक बिलिंग से उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में सुविधा होगी और वे मोबाइल के माध्यम से भी डुप्लीकेट बिल प्राप्त कर सकेंगे।

व्हाट्सएप नंबर 9240216666 पर करें बिजली संबंधी शिकायत
बिजली से संबंधित किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए 24 घंटे संचालित कॉल सेंटर नंबर 19121 या व्हाट्सएप नंबर 9240216666 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, सीपीडीएल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से भी सेवाएं ली जा सकती हैं। शहर में स्थित 14 शिकायत केंद्र और 10 सब-डिवीजन कार्यालय भी उपभोक्ताओं की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। कंपनी ने लोगों को सतर्क किया है कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। सीपीडीएल ने इस सुधार के माध्यम से चंडीगढ़ में बिजली वितरण प्रणाली को अधिक जवाबदेह बनाने का दावा किया है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन