Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में पुरानी परंपराओं और आम आदमी की सहूलियत को खत्म करने का षड्यंत्र: RTI एक्टिविस्ट आर के गर्ग का आरोप

31 मई, 2025 09:44 PM

चंडीगढ़: आरटीआई एक्टिविस्ट और समाजसेवी आर के गर्ग ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि चंडीगढ़ में योजनाबद्ध तरीके से पुराने रिवाजों और परंपराओं को खत्म किया जा रहा है, जिससे आम आदमी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की खासियत रही है कि यह पंजाब और हरियाणा की राजधानी होने के नाते दोनों राज्यों से आने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक ठिकाना हुआ करता था।

पंचायत भवन की जगह बना दिया  यूटी 2 गेस्ट हाउस
गर्ग ने बताया कि पहले सेक्टर 18 में पंचायत भवन था, जहां पंजाब और हरियाणा से सरकारी कामकाज के लिए आने वाले लोग सस्ते दरों पर रुक सकते थे। यह भवन मूलतः जनता की सहूलियत के लिए बनाया गया था ताकि लोग सरकारी दफ्तरों में अपने काम करवाते समय वहां रुक सकें। लेकिन कुछ साल पहले योजनाबद्ध तरीके से इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया और वहां पर यूटी 2 गेस्ट हाउस बना दिया गया, जो अब केवल सरकारी अफसरों के लिए है। इससे आम जनता के लिए सस्ती रुकने की सुविधा समाप्त हो गई।

कम्युनिटी सेंटर का मूल उद्देश्य हो रहा खत्म
गर्ग ने कहा कि चंडीगढ़ के कम्युनिटी सेंटर का उद्देश्य था कि आम लोग वहां अपने फंक्शन, मीटिंग, पंचायत या अन्य सामूहिक कार्य कर सकें। पहले वहां बैठकों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता था और शादियों या समारोहों के लिए भी मामूली खर्च लिया जाता था। यह व्यवस्था लोगों के लिए एक बड़ी राहत थी, खासकर जब चंडीगढ़ जैसी महंगी जगह पर आयोजन करना मुश्किल होता जा रहा है।

भ्रष्टाचार और पीपीपी मॉडल पर गंभीर सवाल
गर्ग ने बताया कि अब कम्युनिटी सेंटर में भ्रष्टाचार भी शुरू हो गया है। कुछ लोग अंदरूनी मिलीभगत से कम्युनिटी सेंटर को फ्री में बुक करवाते हैं और इससे मिलने वाला पैसा एमसी के खाते में न जाकर कुछ लोगों की जेब में चला जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा आम जनता को ही सुविधाओं से वंचित कर रहा है।

गर्ग ने कहा, "अगर अब कम्युनिटी सेंटर का किराया 40,000 से 60,000 रुपये तक कर दिया जाएगा, तो आम आदमी के लिए ये स्थान बेमानी हो जाएंगे। अगर इन्हें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत चलाया गया, तो ये सिर्फ एक कमाई का साधन बनकर रह जाएंगे और मूल उद्देश्य पूरी तरह खत्म हो जाएगा।"

आम आदमी के लिए लड़ाई जारी रहेगी
गर्ग ने स्पष्ट किया कि वे इस तरह की नीतियों का कड़ा विरोध करते हैं और प्रशासन से मांग करते हैं कि चंडीगढ़ की पुरानी परंपराओं—चाहे पंचायत भवन हो, धर्मशालाएं हों या कम्युनिटी सेंटर—को खत्म न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ये फैसले नहीं बदले गए, तो लोग अपने समारोह और मीटिंग्स के लिए चंडीगढ़ छोड़कर पंचकूला और मोहाली जाना शुरू कर देंगे, जिससे नगर निगम की आय भी घटेगी और व्यवस्था का नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर जनता के साथ मिलकर आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे ताकि चंडीगढ़ में आम आदमी के अधिकारों और सहूलियतों को खत्म न किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां