Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड मुन्ना समेत 4 गिरफ्तार

27 जून, 2025 10:37 PM

चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने एक अंतरराज्यीय कुख्यात वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना मनोज ठाकुर उर्फ मुन्ना समेत तीन वाहन चोर और एक चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह की गिरफ्तारी से 11 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है और कुल 11 वाहन बरामद किए गए हैं।

? मुख्य आरोपी:

मनोज ठाकुर उर्फ मुन्ना – मुरादाबाद निवासी, 40 वर्ष का घोषित अपराधी, जिसके खिलाफ अब तक 33 से अधिक मामले दर्ज हैं।

असलम पुत्र मोहम्मद अली – लुधियाना निवासी, 57 वर्षीय वाहन चोर, जिस पर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 12 से अधिक केस दर्ज हैं।

नवनीत प्रताप सिंह – कानपुर निवासी, 33 वर्ष, पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

जयप्रकाश उर्फ बेतिया – लुधियाना निवासी, स्क्रैप डीलर, चोरी का सामान खरीदता था।

यह कार्रवाई एसपी ऑपरेशंस गीतांजलि खंडेलवाल (आईपीएस) के निर्देशन, डीएसपी  विकास श्योकंद और इंस्पेक्टर रंजीत सिंह (इंचार्ज ऑपरेशन सेल) के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने कब्जे से 3 होंडा सिटी कार, 3 होंडा एक्टिवा स्कूटर, 4 हीरो स्प्लेंडर बाइक, 1 रॉयल एनफील्ड बुलेट, 08 बैटरियां  ववाहनों के चोरी हुए दस्तावेज बरामद किए है।

मुख्य घटनाक्रम:

26 जून को सेक्टर-26 में एक नाके पर स्प्लेंडर बाइक के साथ असलम को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी का खुलासा किया।

उसकी निशानदेही पर मनीमाजरा में मुन्ना और नवनीत को बुलेट बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

लुधियाना में रेड कर जयप्रकाश को चोरी का सामान खरीदते हुए पकड़ा गया।

? 11 मामलों का खुलासा (ई-एफआईआर नंबर अनुसार) 11 वाहनों का भी खुलासा

गिरोह का तरीका:
यह गिरोह वाहन चुराकर उन्हें कुछ समय तक शहर की पार्किंग में खड़ा करता था। बाद में बैटरियां निकालकर लुधियाना में बेच दी जाती थीं।

अदालत में पेशी और पुलिस रिमांड:
चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड ली गई है, ताकि अन्य चोरी हुए वाहनों की बरामदगी की जा सके। चंडीगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ वाहन चोरों के खिलाफ बड़ा झटका है, बल्कि क्षेत्र में ऑटो लिफ्टिंग की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम भी है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका