Tuesday, October 27, 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

हिमाचल

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

27 अक्टूबर, 2026 08:21 PM

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस पार्टी देश में नकारात्मक माहौल बनाने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा कर रही है। इसी विषय पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के अंतर्गत विशाल पदयात्राओं का आयोजन करेगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के एसआईआर विरोध से अनेक गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राजनीतिक रवैये से देश में बांग्लादेश जैसे अस्थिर हालात पैदा होने की आशंका बढ़ती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस अवैध घुसपैठियों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करवाना चाहती है? यदि ऐसा नहीं है तो कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि मतदाता सूचियों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया को लेकर उसकी वास्तविक आपत्तियां क्या हैं। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम उसमें शामिल न रहे। साथ ही किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से इस विषय पर तथ्यात्मक और स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

 

डॉ. बिंदल ने बताया कि 1 नवंबर को शिमला संसदीय क्षेत्र की विशाल पदयात्रा शिमला में आयोजित की जाएगी, जिसमें असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की पदयात्रा धर्मशाला में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विधायक सुधीर शर्मा और विधायक पवन काजल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।


इसी प्रकार 4 नवंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की पदयात्रा हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर तथा विधायक रणधीर शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
डॉ. बिंदल ने बताया कि 4 नवंबर को मंडी संसदीय क्षेत्र की विशाल पदयात्रा मंडी में आयोजित होगी। इसमें नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर तथा विधायक अनिल शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया पर सभी राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी और तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। चुनाव आयोग की संवैधानिक भूमिका का सम्मान करना और मतदाता सूचियों की पारदर्शिता सुनिश्चित करना लोकतंत्र के हित में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों और भाजपा के पक्ष को जनता के सामने रखने के लिए ये पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं।
डॉ. बिंदल ने बताया कि चारों संसदीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाली पदयात्राओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। संगठनात्मक स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारियां जारी हैं।
उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के माध्यम से भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई