Saturday, February 28, 2026
BREAKING
'सच की हमेशा जीत होती है', केजरीवाल को कोर्ट से बरी किए जाने पर बोले CM भगवंत मान प्रदेश में प्रत्येक मानसून सत्र से पूर्व नदियों की वार्षिक डी-सिल्टिंग की कोई निर्धारित परंपरा नहीं है : श्रुति चौधरी नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सग्गा एवं समाना बाहु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जल्द से जल्द करवाया जाएगा : आरती सिंह राव सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले को बेहतर और सुरक्षित सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाए : रणबीर गंगवा देशी कपास उगाने वाले किसानों को 3000 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है : श्याम सिंह राणा डबवाली के स्टेडियम का किया जाएगा सुधारीकरण- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम वर्ष 2022 से लेकर वर्ष 2026 तक फसल के नुकसान के लिए सरकार द्वारा मुआवजा वितरित कर दिया गया है ‘‘सरकार की रफ्तार फाइलों से तय होती है, यदि फाइलें रुकती हैं तो सरकार के काम रुकते है’’ : अनिल विज आतिशी वीडियो केस: डीजीपी गौरव यादव और होम सेक्रेटरी दिल्ली विधानसभा में पेश कथित शराब घोटाले के मामले में न्याय ने आम आदमी का न्यायपालिका पर भरोसा वापस ला दिया: बलतेज पन्नू

राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा : 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रेरणा से महकी पुष्प प्रदर्शनी, बेंगलुरु से मंगाए गए खास फूल, 700 किलो शिमला मिर्च से बनी आकृति

27 फ़रवरी, 2026 02:18 PM

ग्रेटर नोएडा  ;ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बार की प्रदर्शनी में कलाकारों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर आधारित भव्य कलाकृतियां बनाकर लोगों का दिल जीत लिया है।खास बात यह है कि इन कलाकृतियों को सजाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से विशेष प्रकार के फूल और सामग्री मंगवाई गई है, जिनकी चमक चिलचिलाती धूप में भी फीकी नहीं पड़ती। प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित एक विशाल पुष्प आकृति है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग उमड़ रहे हैं।

इस कलाकृति को तैयार करने के लिए विशेष रूप से बेंगलुरु के फार्म हाउसों और खेतों से ताजे फूल मंगवाए गए हैं। आयोजकों का दावा है कि इन फूलों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये चार दिनों तक अपनी ताजगी और चमक बनाए रखेंगे, चाहे कितनी भी तेज धूप क्यों न हो। बेंगलुरु के उन विशेष किस्म के फूलों का चयन किया गया जो लंबे समय तक मुरझाते नहीं हैं और इनका रंग भी गहरा और आकर्षक होता है।

फूलों के अलावा, कलाकारों ने एक और अनूठी कलाकृति बनाई है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। करीब 700 किलोग्राम शिमला मिर्च का उपयोग करके एक बड़ी और मनमोहक आकृति तैयार की गई है। दिल के रूप में तैयार इस कलाकृति में कई रंगों के शिमला मिर्च लगाए गए हैं। जिसकी चमक ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के संदेश को और अधिक सशक्त बना दिया है। पर्यटक इस अनूठी कलाकृति के साथ सेल्फी लेने और इसके पीछे की कहानी जानने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

प्रदर्शनी में आए एक स्थानीय निवासी रमेश शर्मा ने कहा, "फूलों से सजी 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम देखकर रोमांच हो गया। शिमला मिर्च से बनी आकृति तो बिल्कुल अनोखी है। यह देखकर गर्व होता है कि हमारे कलाकार कितनी सुंदरता से देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं।" पूरी प्रदर्शनी रंग-बिरंगे फूलों और कलाकृतियों से सजी है, लेकिन 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर बने इस विशेष सेक्शन में हर उम्र के लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

आयोजकों के अनुसार, अगले चार दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में फूलों की चमक बरकरार रहेगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इस अद्भुत कला का आनंद ले सकेंगे और ऑपरेशन सिंदूर की गाथा को फूलों के माध्यम से महसूस कर सकेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार.. कोर्ट से बरी होते ही फफक-फफककर रो पड़े केजरीवाल

मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार.. कोर्ट से बरी होते ही फफक-फफककर रो पड़े केजरीवाल

कोलकाता में बड़े भूकंप से कांपी धरती, सड़कों पर भागते दिखे लोग

कोलकाता में बड़े भूकंप से कांपी धरती, सड़कों पर भागते दिखे लोग

विकसित भारत के लक्ष्य पर केंद्रित बजट: प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त पर प्रधानमंत्री का जोर

विकसित भारत के लक्ष्य पर केंद्रित बजट: प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त पर प्रधानमंत्री का जोर

3 मार्च को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत के अधिकांश स्थानों पर दिखाई देगा

3 मार्च को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत के अधिकांश स्थानों पर दिखाई देगा

राष्ट्रपति मुर्मु की स्वदेशी उड़ान, जैसलमेर से ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में हुईं सवार

राष्ट्रपति मुर्मु की स्वदेशी उड़ान, जैसलमेर से ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में हुईं सवार

 पीएम मोदी-नेतन्याहू वार्ता में भारत-इजराइल संबंधों को मिली नई ऊंचाई

पीएम मोदी-नेतन्याहू वार्ता में भारत-इजराइल संबंधों को मिली नई ऊंचाई

अमेरिकी कोर्ट ने इमिग्रेशन डिटेंशन में रखे गए भारतीयों को दी राहत

अमेरिकी कोर्ट ने इमिग्रेशन डिटेंशन में रखे गए भारतीयों को दी राहत

दुश्मन की पनडुब्बी का काल ‘अंजदीप’ नौसेना में शामिल, 15 और पोत मिलेंगे

दुश्मन की पनडुब्बी का काल ‘अंजदीप’ नौसेना में शामिल, 15 और पोत मिलेंगे

केंद्रीय बजट के बाद वेबिनार में प्रधानमंत्री का संबोधन; टेक्नोलॉजी, सुधार और वित्त पर दिया जोर

केंद्रीय बजट के बाद वेबिनार में प्रधानमंत्री का संबोधन; टेक्नोलॉजी, सुधार और वित्त पर दिया जोर

दिल्ली शराब घोटाला: सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी

दिल्ली शराब घोटाला: सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी