Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

ग्रीन, गेंदबाजों के दम पर मुंबई ने लगायी जीत की हैट्रिक

19 अप्रैल, 2023 10:03 AM

हैदराबाद: ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला कैमरन ग्रीन (64 नाबाद) के आतिशी अर्द्धशतक और गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से मात दी। मुंबई ने सनराइजर्स के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेज़बान टीम 178 रन पर ऑलआउट हो गयी।


ग्रीन ने आईपीएल में अपना पहला अर्द्धशतक जमाते हुए 40 गेंद पर छह चौकों और दो छक्कों की सहायता से नाबाद 64 रन बनाये। उन्होंने मध्य ओवरों में तिलक वर्मा (17 गेंद, 37 रन) के साथ विस्फोटक अर्द्धशतकीय साझेदारी की, जिसने मुंबई को 192 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। सनराइजर्स 193 रन के स्कोर की ओर तेज़ी से बढ़ रही थी लेकिन पीयूष चावला और राइली मेरेडिथ ने मध्य ओवरों में चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाये। सनराइजर्स को आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत थी। अर्जुन तेंदुलकर ने इस ओवर में मात्र पांच रन दिये और अपना पहला आईपीएल विकेट चटकाकर मुंबई को जीत दिलाई।


मुंबई ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक शुरुआत की, जिसका श्रेय कप्तान रोहित शर्मा को जाता है। रोहित ने 18 गेंद पर छह चौके लगाकर 28 रन बनाये, हालांकि वह एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और पांचवें ओवर में टी नटराजन का शिकार हो गये। रोहित के आउट होने के बाद मुंबई की रनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी। ग्रीन ने स्पिनरों के आगे कुछ देर संघर्ष करने के बाद वाशिंगटन सुंदर को छक्का जड़कर अपने हाथ खोले। ईशान किशन ने भी 10वें ओवर में मयंक मारकांडे को दो चौके जड़े, हालांकि वह 31 गेंद पर 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

 

किशन का विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर आउट हो गये, हालांकि इसके बाद मुंबई की ओर से आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। अंतिम ओवरों की ओर बढ़ते हुए तिलक वर्मा और ग्रीन ने 26 गेंद पर 56 रन की साझेदारी की। तिलक ने 17 गेंद पर दो चौकों और चार छक्कों के साथ 37 रन के ताबड़तोड़ योगदान के साथ मुंबई की पारी का रुख बदल दिया।

 

तिलक का विकेट गिरने पर ग्रीन 30 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन आखिरी तीन ओवरों में उन्होंने सनराइजर्स के गेंदबाजों को निशाना बनाया। ग्रीन ने 33 गेंद पर अपना पहला आईपीएल अर्द्धशतक पूरा किया। उनकी पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे जबकि मुंबई ने अंतिम पांच ओवर में 62 रन जोड़ते हुए 192/5 का स्कोर खड़ा किया।

 

अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में सिर्फ 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया। नटराजन ने रोहित का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया, हालांकि उन्होंने अपने चार ओवर में 50 रन भी दिये। मार्को जैनसेन ने चार ओवर में 43 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं।

 

जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दूसरी पारी में मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाते हुए हैरी ब्रूक और राहुल त्रिपाठी को पावरप्ले में चलता किया। पिछले मैच के शतकवीर ब्रूक सात गेंद पर नौ रन बना सके, जबकि त्रिपाठी ने पांच गेंद पर सात रन बनाये।
सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में शांत रहने के बाद आक्रामकता दिखाई। एडेन मार्करम ने सातवें ओवर में ऋतिक शौकीन को छक्का जड़ा, जबकि अग्रवाल ने अगले ओवर में पीयूष चावला को चौका लगाया। मार्करम ने 17 गेंद पर 22 रन बनाकर अग्रवाल के साथ 46 रन जोड़े लेकिन मुंबई ने तीन गेंद के अंतराल में मार्करम और अभिषेक शर्मा को आउट करके मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया।

 

इस बीच अग्रवाल विकेट पर जमे रहे और 10वें ओवर में उन्हें हाइनरिक क्लासेन का साथ मिला। क्लासेन हर ओवर में एक-दो बाउंड्री लगाकर सनराइजर्स से दबाव हटाते रहे। कप्तान रोहित शर्मा ने विकेट की खोच में पीयूष को गेंद सौंपी। क्लासेन ने इस ओवर में दो छक्के और दो चौके जड़े, हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर उनके आउट होने से मुंबई ने मुकाबले में वापसी कर ली।

 

रनों के दबाव में अग्रवाल भी पांच गेंद बाद पवेलियन लौट गये और मुंबई ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया। राइली मेरेडिथ ने अग्रवाल को आउट करने के बाद मार्को जैनसेन (छह गेंद, 13 रन) का भी विकेट निकाला।
मैच का एक और रोमांचक पल 18वें ओवर में देखने को मिला जब सनराइजर्स ने छह गेंद में 19 रन जोड़े, लेकिन वाशिंगटन सुंदर (छह गेंद, 10 रन) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट भी हो गये।

 

सनराइजर्स को दो ओवर में 24 रन की दरकार थी और 19वें ओवर में ग्रीन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र चार रन दिये। आखिरी ओवर में 20 रन बचाने की जिम्मेदारी अर्जुन को सौंपी गयी। उन्होंने पहली दो गेंदों पर सिर्फ एक रन दिया और अब्दुल समद को रनआउट भी करवाया। अब्दुल 12 गेंद पर सिर्फ नौ रन बना सके और उनके आउट होने के बाद सनराइजर्स की जीत की सभी संभावनाएं समाप्त हो गयीं। अर्जुन ने औपचारिकताओं को पूरा करते हुए ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर का विकेट चटकाया और सनराइजर्स 178 पर ऑलआउट हो गयी।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर