Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

चंडीगढ़

गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

03 नवंबर, 2024 04:37 PM

 चण्डीगढ़ (रोशन लाल) आज श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, से. 20, चण्डीगढ़ में गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह मंगला आरती के पश्चात प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। भक्तों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौडिया मठ के पूर्व आचार्य एवं अध्यक्ष श्री भक्ति सौरभ आचार्य महाराज जी ने ने कहा कि जब ब्रज वासियों ने इंद्र देवता की पूजा करने से मना कर दिया तो क्रोधित होकर इंद्र देवता ने ब्रज मंडल को बारिश द्वारा पानी में डुबोने का निर्णय ले लिया, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी तर्जनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा कर ब्रजवासियों को पर्वत के नीचे बुला कर उनकी पानी और वर्षा से रक्षा की। आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा की थी, इसलिए गोवर्धन पूजा हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चावलों से गोवर्धन पर्वत का रूप बनाया गया था। हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर भगवान श्री गोवर्धन धाम लीला के दर्शन किए एवं अपने श्रद्धा सुमन भेंट किए। भगवान गोवर्धन को 56 भोग के व्यंजन अर्पित किए गए व भोग आरती के पश्चात हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों के चेहरों पर उमंग उल्लास झलक रहा था। उन्होंने हरि नाम संकीर्तन नृत्य गान कर अपनी श्रद्धा प्रकट की और गिरिराज धरण को नतमस्तक किया।   चंडीगढ़ मठ के इंचार्ज वामन जी महाराज जी ने बताया कि आज के दिन भगवान श्री गिरधारी जी के दर्शन करने से भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है और घर में शुभ मंगल एवं हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है क्योंकि आज ही के दिन प्रभु को उनकी लीला के कारण गोवर्धन गिरधारी का नाम मिला था। आज विशेष रूप से गौ माता का पूजन वंदना, अर्चना भी की गई। बड़ी संख्या ने भक्तों ने उपस्थित होकर नृत्य संकीर्तन का आनंद प्राप्त किया। तत्पश्चात भक्तों को भगवान को अर्पित भंडारा प्रसाद वितरित किया गया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां