Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

राष्ट्रीय

गुलाबी नगरी में दिखा वायु सेना का शौर्य, आसमान में सूर्य किरण और सारंग ने दिखाया पराक्रम

22 फ़रवरी, 2026 08:41 PM

जयपुर : गुलाबी नगरी के ऐतिहासिक जलमहल के ऊपर रविवार को भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने ऐसा आसमानी नजारा पेश किया, जिसने हजारों दर्शकों के मन में देशभक्ति और गर्व की भावना भर दी. भारतीय वायु सेना की 'सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम' और 'सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम' ने रोमांचक करतब दिखाते हुए जयपुर के आसमान को अपने नाम कर लिया.

सारंग टीम की दमदार एंट्री: कार्यक्रम की शुरुआत नाहरगढ़ बेस से उड़े 'सारंग' टीम के ध्रुव हेलीकॉप्टरों की दमदार एंट्री से हुई. पांच हेलीकॉप्टरों ने 'योद्धा फॉर्मेशन' में प्रवेश करते ही दर्शकों का अभिवादन किया. इसके बाद आई, क्रॉस, डॉल्फिन और डबल क्रॉस जैसी जटिल फॉर्मेशन बनाकर पायलटों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया. आखिर में पांच हेलीकॉप्टरों ने सामूहिक रूप से जयपुर को सलामी दी और आसमान में तिरंगे के रंग बिखेर दिए.

सूर्यकिरण की रफ्तार और रोमांच: इसके बाद बारी थी सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम की. 9 हॉक-132 विमानों ने 'तेजस फॉर्मेशन' के साथ शुरुआत की. इसके बाद ब्रह्मोस, क्रॉस और हार्ट पिचिंग जैसी फॉर्मेशन बनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया. 100 फीट से 1000 फीट की ऊंचाई तक अलग-अलग स्तर पर विमानों की कॉर्डिनेशन के साथ उड़ान ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. अंतिम फॉर्मेशन में जब आसमान में तिरंगे की छटा दिखाई दी, तो पूरा वातावरण तालियों और भारत माता के जयघोष से गूंज उठा.

तीन पायलट जयपुर के ही: इस एयर शो की विशेष बात ये रही कि वायुसेना के इस प्रदर्शन में शामिल तीन पायलट जयपुर के ही हैं. विंग कमांडर राजेश काजला, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ और स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह ने अपनी मेहनत और कौशल के दम पर देश की सबसे प्रतिष्ठित एरोबैटिक टीमों में स्थान बनाया है. स्थानीय युवाओं के लिए यह क्षण विशेष प्रेरणा का रहा. वहीं एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने बताया कि इस भव्य एयर शो में 9 हॉक-132 जेट और 6 सारंग हेलीकॉप्टरों ने सटीक तालमेल, अनुशासन और साहस का अद्भुत प्रदर्शन किया. आसमान में एयरफोर्स के जवानों ने विभिन्न फॉर्मेशन में अपने हुनर का प्रदर्शन किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के आयोजन देश की जनता से जुड़ने के लिए किए जाते हैं. ताकि वो भी आर्मी, एयर फोर्स से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित हों. यही नहीं इस दौरान उन्होंने जयपुर वासियों के उत्साह की भी जमकर सरहाना की.

इन्होंने दर्ज कराई उपस्थिति: कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, मंत्री संजय शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्य सचिव वी श्रीनिवास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इसके अलावा हजारों की संख्या में जयपुर वासी इस एयर शो को देखने पहुंचे और सभी में वायु सेना के जवानों के हैरतअंगेज करतबों को अपने कैमरे में कैद करने की होड़ रही.

युवाओं में जगेगा जोश: इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर में इस तरह का एयर शो होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है. इससे युवाओं में जोश और जुनून जागेगा. वो सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे. उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जयपुर हर राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने युद्धों से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे अभियानों में अपनी क्षमता सिद्ध की है. प्राकृतिक आपदा और महामारी के समय भी सेना ने जनता की सेवा कर देश का विश्वास मजबूत किया है. जयपुर की धरती गौरवान्वित है कि आज इसके आसमान में गौरव की उड़ान भरी गई.

शौर्य और आत्मनिर्भरता का प्रतीक: आयोजन में पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थान की धरती पर पहली बार सूर्यकिरण और सारंग टीम की ये संयुक्त प्रस्तुति जांबाज सैनिकों के अदम्य साहस का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हिमालय की चोटियों से लेकर जंगलों और समुद्री सीमाओं तक देश की रक्षा के लिए सतत तत्पर रहती है. उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में दिखाए गए साहस का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर मजबूत हो रही है.

देशभक्ति के रंग में रंगा जयपुर: जलमहल के किनारे हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में इस ऐतिहासिक पल को कैद किया. तो वहीं जलमहल के आसपास आवासीय छतों पर परिवार इकट्ठा हो गए. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर चेहरे पर उत्साह झलका. आसमान में तिरंगे की आकृति बनी, तो मानो पूरा जयपुर भारत माता के जयघोष लगा रहा हो. एयर शो के बाद लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया, साथ ही कहा कि आज देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला. एयर शो देखने से नई पीढ़ी का मनोबल जरूर बढ़ा होगा. नौजवानों को देश की रक्षा के लिए सेना में अपनी भागीदारी देनी चाहिए. ऐसे प्रोग्राम में परिवार के साथ सभी को शामिल होना चाहिए. इस तरह के एयर शो से युवा पीढ़ी में मनोबल बढ़ा और बहुत से बच्चे एयर फोर्स में जाने के लिए प्रोत्साहित होते दिखे. कुल मिलाकर रविवार का दिन रोमांच, अनुशासन और देशभक्ति के अद्भुत संगम के नाम रहा, जिसने गुलाबी नगरी को गर्व से भर दिया.

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति