Tuesday, September 22, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी गुरुग्राम वैश्विक निवेश और उच्च कौशल वाले कार्यों का प्रमुख केंद्र बन रहा : राव नरबीर सिंह विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नेल्सन मंडेला से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर का किया भ्रमण खड़गे से मिले राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस के आगामी रोडमैप पर हुई चर्चा पंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचैनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद : अनिल विज गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा हरियाणाः 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत Kangra: नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर शांता कुमार ने उठाए सवाल, कहा-आर्थिक संकट में करोड़ों रुपए खर्च करना उचित नहीं शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश, हिंदी में ली शपथ Bilaspur: एम्स में अब सर्वाइकल कैंसर की पहचान से मोतियाबिंद सर्जरी तक मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

हरियाणा

गुरुग्राम वैश्विक निवेश और उच्च कौशल वाले कार्यों का प्रमुख केंद्र बन रहा : राव नरबीर सिंह

22 सितंबर, 2026 08:16 PM

हरियाणा में नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक स्तर की कारोबारी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश की अनुकूल औद्योगिक नीतियों, कुशल मानव संसाधन और मजबूत कारोबारी वातावरण के चलते दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियां हरियाणा को निवेश और अपने वैश्विक कार्यों के विस्तार के लिए प्राथमिकता दे रही हैं। इसी कड़ी में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने हरियाणा की ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति के तहत सोमवार को गुरुग्राम के साइबर सिटी में प्रूडेंशियल फाइनेंशियल इंक (पीएफआई) के पहले इनोवेशन सेंटर इंडिया का उद्घाटन किया।


उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि करीब 150 वर्ष पुरानी प्रूडेंशियल फाइनेंशियल (पीएफआई), जोकि फॉर्च्यून-200 कंपनी है, के द्वारा भारत में अपना पहला इनोवेशन सेंटर स्थापित किया है और भारत में भी, गुरुग्राम में इस सेंटर का खुलना प्रदेश की बढ़ती वैश्विक पहचान और निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम आज दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। वित्तीय सेवाओं, सूचना प्रौद्योगिकी, परामर्श और आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में यहां विकसित मजबूत कारोबारी एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र ने गुरुग्राम को दुनिया की अग्रणी कंपनियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाया है। पीएफआई जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थान द्वारा यहां इनोवेशन सेंटर की स्थापना इस पहचान को और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति के तहत पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया की शुरुआत प्रदेश में वैश्विक कंपनियों के बढ़ते विश्वास को रेखांकित करती है। उन्होंने पीएफआई की टीम को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई दी। राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभा और कुशल कार्यबल की मजबूत उपलब्धता है, जो वैश्विक कंपनियों के लिए प्रदेश को एक आकर्षक गंतव्य बनाती है। उन्होंने कहा कि उनको मिले फीडबैक के तहत हरियाणा की जीसीसी नीति देश के विभिन्न राज्यों की अग्रणी नीतियों में शामिल है। यहां मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अन्य स्थानों की तुलना में अधिक है और इसके लाभ भी तेज गति से तथा बिना अनावश्यक अड़चनों के उपलब्ध कराए जाते हैं।


वैश्विक नवाचार और उच्च कौशल वाले कार्यों का केंद्र बना हरियाणा
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का विशेष जोर प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर की कंपनियों के साथ काम करने तथा आधुनिक तकनीक और नए कौशल में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर है। उन्होंने कहा कि पीएफआई इनोवेशन सेंटर इंडिया वित्त, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), प्रौद्योगिकी और अन्य उभरते क्षेत्रों में नवाचार तथा उच्च कौशल आधारित कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राव ने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि वैश्विक कंपनियों को निवेश, विस्तार, अनुसंधान और नवाचार के लिए अनुकूल नीतिगत वातावरण के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। इस प्रकार की निवेश-अनुकूल व्यवस्था वैश्विक कंपनियों के लिए हरियाणा को आकर्षक गंतव्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


कार्यक्रम में प्रूडेंशियल फाइनेंशियल इंक. के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं प्रौद्योगिकी व परिचालन अधिकारी स्कॉट केस, कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्मिक एवं अनुभव अधिकारी विक्की वालिया, पीएफआई इनोवेशन सेंटर इंडिया के उपाध्यक्ष एवं भारत प्रमुख प्रवीण गोयल, मानव संसाधन प्रमुख उपासना निश्‍चल, मुख्य परिचालन अधिकारी (प्रौद्योगिकी एवं परिचालन) डैन स्टीफेंसन तथा उपाध्यक्ष, रणनीतिक पहल बिल सिडलोस्की तथा उद्योग विभाग हरियाणा के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नेल्सन मंडेला से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर का किया भ्रमण

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नेल्सन मंडेला से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर का किया भ्रमण

खड़गे से मिले राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस के आगामी रोडमैप पर हुई चर्चा

खड़गे से मिले राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस के आगामी रोडमैप पर हुई चर्चा

पंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचैनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद : अनिल विज

पंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचैनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद : अनिल विज

गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा

गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा

हरियाणाः 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

हरियाणाः 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश, हिंदी में ली शपथ

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश, हिंदी में ली शपथ

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए