Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान पहुंचेंगे हजारों सिख श्रद्धालू, ननकाना साहिब में तैयारियां तेज़

07 अक्टूबर, 2025 07:56 PM

पाकिस्तान ने अगले महीने गुरु नानक देव का 556वां प्रकाश पर्व मनाने के लिए आने वाले सिख तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के वास्ते पुख्ता इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान के पंजाब सूबे की सरकार के गृहविभाग में मंगलवार को गुरु नानक के प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक हुई। बैठक में पंजाब के प्रथम सिख मंत्री और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार रमेश सिंह अरोड़ा, इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) के अध्यक्ष साजिद महमूद चौहान, पंजाब के गृह विभाग के सचिव अहमद जावेद काजी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

ETPB के प्रवक्ता गुलाम मोहिउद्दीन ने बैठक के बाद बताया, ‘‘बैठक में बताया गया कि यात्रियों के लिए पूर्ण सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं, परिवहन और गुणवत्तापूर्ण आवास सुनिश्चित किए जाएंगे। गुरुद्वारा जन्म स्थान, ननकाना साहिब और अन्य सभी गुरुद्वारों में गैस और बिजली की निरंतर आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी।'' सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का प्रकाश पर्व समारोह 4 से 14 नवंबर तक मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पांच नवंबर को लाहौर से 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब में गुरुद्वारा जन्म स्थान में आयोजित किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि, ‘‘इस धार्मिक उत्सव में द्विपक्षीय समझौते के तहत भारत से 3,000 सहित दुनिया भर से हजारों सिख तीर्थयात्री हिस्सा लेंगे।''

हालांकि, अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और मई में भारत तथा पाकिस्तान में सशस्त्र संघर्ष के बाद से यात्रा प्रतिबंधों के कारण कोई भी भारतीय तीर्थयात्री पाकिस्तान नहीं गया है। अरोड़ा ने संघीय जांच एजेंसी को आव्रजन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वाघा सीमा पर अतिरिक्त काउंटर स्थापित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों के आसपास सिख धर्म में निषिद्ध वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। ईटीपीबी प्रमुख साजिद महमूद चौहान ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच मौजूदा तनाव के बावजूद, बोर्ड सिख मेहमानों के प्रति सम्मान, प्रेम और आतिथ्य प्रदर्शित करेगा। उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि पाकिस्तानी सिख डॉक्टर उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वेच्छा से अपनी सेवाएं दें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित