Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 25 वेटरनरी इंस्पेक्टरों सहित कुल 28 नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

15 अक्टूबर, 2025 09:00 PM

चंडीगढ़; पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज 28 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिनमें 25 वेटरनरी इंस्पेक्टर और तीन क्लर्क शामिल थे। एक चौथी श्रेणी कर्मचारी को पदोन्नति भी दी गई। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के सत्ता में आने के बाद अब तक विभाग में 326 वेटरनरी अफसर, 545 वेटरनरी इंस्पेक्टर और 63 क्लास-सी कर्मचारी - जिनमें क्लर्क, आंकड़ाकार, स्टेनो, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, लैब सहायक, लैब तकनीशियन, मिल्क रिकॉर्डर, लीगल क्लर्क और मशीन ऑपरेटर शामिल हैं, की भर्ती की जा चुकी है।

नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने उन्हें पूरी लगन और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा में ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना बेहद आवश्यक है। किसानों की सहायता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में विभाग की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि यह भर्ती विभाग की कार्यकुशलता और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ पंजाब में पशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को और सुदृढ़ बनाएगी।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करने के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए श्री खुड्डियां ने बताया कि राज्य सरकार ने पंजाब के योग्य युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां देकर एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि ये सभी नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के आधार पर की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पशुपालन विभाग में 405 नए वेटरनरी अफसरों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन