Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

खाद्यान्न उत्पादन 2024-25 में 8% बढ़कर 35.77 करोड़ टन पर: सरकारी आंकड़ा

21 नवंबर, 2025 07:15 PM

नई दिल्ली : देश में खाद्यान्न उत्पादन फसल वर्ष 2024-25 में आठ प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 35.77 करोड़ टन हो गया। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। फसल वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) में खाद्यान्न उत्पादन 33.23 करोड़ टन रहा था। फसल वर्ष 2024-25 के लिए खाद्यान्न उत्पादन के अंतिम अनुमान जारी करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन किसानों के प्रयासों और उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और खरीद सहित सरकारी नीतियों का नतीजा है। 

अंतिम अनुमान के अनुसार, 2024-25 में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 11.79 करोड़ टन रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 11.33 करोड़ टन था। चावल का उत्पादन 2024-25 में बढ़कर रिकॉर्ड 15.02 करोड़ टन हो गया। एक साल पहले 2023-24 में यह 13.78 करोड़ टन था। मोटे अनाज का उत्पादन भी 5.69 करोड़ टन से बढ़कर 6.39 करोड़ टन हो गया। दालों का उत्पादन बढ़कर 2.57 करोड़ टन हो गया जो 2023-24 में 2.42 करोड़ टन था। गैर-खाद्यान्न श्रेणी में, तिलहनों का उत्पादन 3.97 करोड़ टन से बढ़कर 4.30 करोड़ टन हो गया। 

नकदी फसलों में, गन्ने का उत्पादन 45.46 करोड़ टन रहा जो एक साल पहले 2023-24 में 45.31 करोड़ टन था। हालांकि, कपास का उत्पादन फसल वर्ष 2024-25 में घटकर 2.97 करोड़ गांठ (एक गांठ बराबर 170 किलोग्राम) रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 3.25 करोड़ गांठ था। चौहान ने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश का खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 2024-25 में 35.77 करोड़ टन हो गया जो 2015-16 में 25.15 करोड़ टन था। मंत्री ने अंतिम अनुमान जारी करने के बाद, भविष्य की रणनीतियों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन' दलहन उत्पादन बढ़ाने को मजबूत गति प्रदान करेगा।  

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान