Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

खरीद के नाम पर एक और घोटाले को अंजाम दे रही है बीजेपी सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

09 अप्रैल, 2026 07:33 PM

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार फसल खरीद के नाम पर सिर्फ घोटाले करती है। इसी तरह गेहूं-सरसों खरीद के नाम पर एक और घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर एक के बाद एक अजीबो-गरीब शर्तें थोप रही है। कभी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, फिर गेट पास, उसके साथ बायोमेट्रिक, ट्रेक्टर नंबर, वेरिफिकेशन और गारंटर जैसी शर्तें थोपी जा रही हैं। और किसानों के साथ अपराधियों सा व्यवहार किया जा रहा है, कुल मिलाकर सरकार की कोशिश है कि किसानों को इसी में उलझाकर रखा जाए, ताकि उनकी फसल खरीदनी ही ना पड़े। कांग्रेस काल मे भी खरीद होती थी कभी किसान को कोई परेशानी नहीं हुई। हुड्डा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के साथ पत्रकार वार्ता को सडोरा (यमुनानगर) संबोधित कर रहे थे। उनके साथ सांसद वरुण मुलाना, विधायक निर्मल सिंह, ,विधायक,विधायक अकरम खान,रामकरण काला, विधायक पूजा मुलाना,जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान,पवन अग्रवाल ,अशोक मेहता, राजपाल भूखड़ी ,लहरी सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी सवाल पूछे, क्योंकि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष पर भेदभावपूर्ण तरीके से कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। इसके जवाब में हुड्डा ने कहा कि एक झूठ को छुपाने के लिए 100 झूठ बोलने पड़ते हैं। इन विधायकों की यही स्थिति है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को अखलाक के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने सिर्फ पार्टी को धोखा नहीं दिया, बल्कि उस जनता को भी धोखा दिया है, जिसने उन्हें भाजपा के खिलाफ चुनकर विधानसभा भेजा था।

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक पर टिप्पणी करते हुए राव नरेंद्र ने भी कहा कि सभी पर सख्त कार्रवाई होगी। उनके नाम अपने नोट के साथ मैंने हाईकमान को भेज दिए हैं। आगे की कार्रवाई हाईकमान के स्तर पर होगी।

क्योंकि इन लोगों को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाकर जनता के बीच भेजा था और जनता ने कांग्रेस पर भरोसा करके इन्हें जितवाया था। ऐसे में अगर ये लोग कांग्रेस के साथ ही धोखा करते हैं, तो जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। झूठ का सहारा लेकर कोई विधायक बच नहीं सकता।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि वो लगातार मंडियों का दौरा कर रहे हैं। यहां भी उन्होंने किसानों, मजदूरों व आढ़तियों से मुलाकात की है। किसानों ने मंडी में फैली अव्यवस्थाओं के बारे में बताया है। इसको लेकर अधिकारियों को हमने निर्देश दिए हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले सीजन में सरकार ने धान खरीद में घोटाला किया, फिर आलू खरीद में और अब गेहूं व सरसों में भी ऐसी साजिशें साफ नजर आ रही हैं। यानी बीजेपी सरकार किसानों को लूटने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती। क्योंकि यह पूर्ण रूप से किसान विरोधी सरकार है।

एक तरफ सरकार का अत्याचार और ऊपर से मौसम की मार, किसान बीच में पिसकर रह गए हैं। लगातार हो रही बेमौसमी बारिश के चलते किसानों की खड़ी फसल खराब हो गई है। ऐसे में सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा देना चाहिए। और किसानों को प्रति क्विंटल बोनस देना चाहिए लेकिन ऐसा करने की बजाए सरकार में बैठे मंत्री बचकाने बयान दे रहे हैं कि बारिश की वजह से पैदावार बढ़ जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित