Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

खतरा अभी टला नहीं… पड़ोसी देश के Dam का गेट हुआ खराब, भारत में बाढ़ का खतरा! अब तक 20 की मौत

06 अक्टूबर, 2025 07:49 PM

उत्तर बंगाल इन दिनों कुदरत के भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है। बीते कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और भूस्खलन ने यहां जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जैसे जिलों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। स्थिति और भी गंभीर हो गई जब भूटान के ताला हाइड्रोपावर डैम के गेट में खराबी आने से ओवरफ्लो की स्थिति बन गई, जिससे भारत की ओर बहने वाली वांगचू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

मौत का आंकड़ा 20 पार, कई अब भी लापता
लगातार बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं और कुछ की तलाश जारी है। इन आपदाओं ने न केवल जान ली है, बल्कि लोगों की आजीविका और घर भी निगल लिए हैं। कई परिवार बेघर हो चुके हैं और राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं।

261 मिमी बारिश ने ढहा दी पहाड़ियों की ताकत
4 अक्टूबर से शुरू हुई बारिश ने पहाड़ी क्षेत्रों की मिट्टी को कमजोर कर दिया है। अकेले दार्जिलिंग जिले में 24 घंटे के भीतर 261 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसे मौसम विभाग ने 'एक्स्ट्रीमली हेवी' की श्रेणी में रखा है। इसके चलते अनेक जगहों पर पहाड़ी ढलान टूटकर गिर पड़े और बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ।

सड़कें और पुल ध्वस्त, संपर्क टूटा
मिरिक क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कई मकान जमींदोज हो गए और सड़कें बह गईं। सिलीगुड़ी को कर्सियांग से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग – सुभाष घिसिंग रोड – पूरी तरह से बंद है। वहीं, सिक्किम और कालिम्पोंग के बीच जाने वाला NH-10 भी भूस्खलन की वजह से अवरुद्ध हो गया है। डूअर्स इलाके में तो जलभराव ने यातायात को पूरी तरह पंगु बना दिया है।

डैम से आया नया संकट
भूटान के ताला डैम में तकनीकी खराबी के चलते जब पानी का बहाव अनियंत्रित हो गया, तो नीचे के क्षेत्रों में खतरे की घंटी बज गई। वांगचू नदी का जलस्तर बढ़ने से खासकर जलपाईगुड़ी और कूचबिहार के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल गया है। खेत-खलिहान, सड़कें और घर सब जलमग्न हो चुके हैं।

रेलवे और संचार व्यवस्था चरमराई
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की पटरियां भी इस कुदरती आपदा की चपेट में आ गई हैं। पुल और सड़कों को भारी क्षति पहुंची है। दुधिया क्षेत्र में बालासुन नदी पर बना ऐतिहासिक लोहे का पुल बह गया, जिससे मिरिक और सिलीगुड़ी के बीच संपर्क पूरी तरह कट गया है। रोहिणी रोड पर भी सड़क धंसने से राहत कार्यों में रुकावट आ रही है।

पर्यटकों को सुरक्षित किया गया, गांवों में त्राहिमाम
प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं। दूसरी ओर कई गांवों में जरूरी सामानों की किल्लत हो गई है – पीने का पानी, दवाइयां और खाद्य सामग्री लगभग खत्म हो चुकी है। संचार नेटवर्क बाधित होने से स्थिति और चिंताजनक हो गई है। ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हैं, जिससे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है।

खतरा अभी टला नहीं…
हालांकि मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश में थोड़ी राहत की संभावना जताई है, लेकिन डैम की स्थिति और ढीली पहाड़ियों को देखते हुए खतरा अब भी मंडरा रहा है। स्थानीय प्रशासन, सेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं, लेकिन चुनौती बड़ी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित