Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर Gold Rate Today: आज दिल्ली-यूपी-बिहार में फिर सस्ता हुआ सोना, जानिये बुधवार 1 जुलाई का गोल्ड रेट ‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 76,660 और निफ्टी 23,926 पर मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, 40 साल बाद जीता नॉकआउट मैच फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे के डबल से राउंड ऑफ 16 में एंट्री

धर्म

खतरनाक योग लेकर आ रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, किन राशियों पर ज्यादा असर? पढ़ें

13 मार्च, 2024 12:17 PM

वर्ष 2024 में पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च के दिन सोमवार को लगने वाला है। उस दिन फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि होगी। उस दिन का चंद्रोदय शाम 06 बजकर 44 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण के बाद अप्रैल में चैत्र अमावस्या को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्योतिष क्षेत्र में अपनी ख्याति हासिल कर चुके जवाली के ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बताया कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण का उपछाया से पहला स्पर्श सुबह 10:24 पर होगा। उपछाया से अंतिम स्पर्श दोपहर 03:01 पर होगा, जबकि परमग्रास चंद्र ग्रहण दोपहर 12:43 पर होगा। उपछाया का कुल समय 4 घंटे 36 मिनट तक है। उन्होंने बताया कि इस समय मीन राशि में सूर्य राहु की युति के कारण खतरनाक ग्रहण योग बन रहा है, जिसका राशियों पर भी असर होगा।

राशियों पर असर
1. मेष
आपकी राशि पर लगने वाला चंद्र ग्रहण स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा एवं प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचेगी। यदि आप इस दौरान चुनाव से संबंधित कोई भी निर्णय लेना चाहते हैं, तो बहुत सोच-विचार कर लें और सोच-समझकर यात्रा करें। वाहन दुर्घटना से बचें और यात्रा के दौरान अपने सामान को चोरी होने से भी बचाएं।

2. वृषभ
आने वाले चंद्र ग्रहण के कारण आपको काफी भागदौड़ और खर्चों का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में अत्यधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। विद्यार्थियों और प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

3. मिथुन
आपकी राशि से एकादश लाभ भाव में घटित होने वाला ग्रहण आपके लिए कोई वरदान नहीं है। न केवल आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, बल्कि दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

4. कर्क
आने वाला ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए कई अप्रत्याशित परिणाम देगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। कार्यस्थल पर साजिश का शिकार होने से बचें। इन सबके बावजूद जमीन-जायदाद से जुड़े मामले निपट जाएंगे।

5. सिंह
आने वाला ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता लेकिन आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालयों आदि में भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। संतान संबंधी चिंता सता सकती है। मामले कोर्ट के बाहर ही सुलझा लें।

6. कन्या
इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। इस बारे में सावधान रहें। यात्रा भी सावधानी से करें। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर भी साजिश का शिकार होने से बचें।

7. तुला
इस राशि के जातकों के विवाह संबंधी बातचीत में रुकावटें आएंगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। दुर्घटनाओं से बचें। कार्य एवं व्यवसाय में भी शिथिलता रहेगी। संयुक्त व्यापार करने से बचें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। विवादित मामलों का निपटारा कोर्ट के बाहर ही करना चाहिए।

8. वृश्चिक
इस राशि वाले जातकों को आने वाला ग्रहण अत्यंत फलदायी रहेगा। आप जो सफलता चाहेंगे वो प्राप्त करेंगे। कामकाज का दायरा बढ़ेगा। अगर छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का प्रयास कर रहे हैं तो यह ग्रहण उनके लिए शुभ साबित होगा। गुप्त शत्रुओं से बचें अन्यथा वे नुकसान पहुंचाने से पीछे नहीं हटेंगे।

9. धनु
चन्द्र ग्रहण संतान को लेकर चिंताएं बढ़ाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आपकी जरा सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में उदासीनता रहेगी। अगर प्रेम विवाह करने का प्रयास कर रहे हैं तो आपकी संभावनाएं बेहतर हैं।

10. मकर
इस राशि के जातकों के लिए चन्द्र ग्रहण कुछ पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का कारण बनेगा। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अगर आप घर या वाहन खरीदना चाहते हैं तो उस दृष्टि से ग्रहण अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है।

11. कुंभ
इस राशि के जातकों के स्वभाव में ग्रहण आक्रामकता ला सकता है लेकिन अपनी ऊर्जा की मदद से आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से काबू पा लेंगे। वही लोग मदद के लिए आगे आएंगे जो आपका अपमान करने की कोशिश कर रहे थे। धार्मिक मामलों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे।

12. मीन
मीन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के कारण कई प्रकार के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। किसी को भी अधिक पैसा उधार न दें अन्यथा समय पर पैसा नहीं मिलेगा। सरकारी विभागों में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा।

पहला चंद्र ग्रहण 2024 सूतक काल
भारत में पहले चंद्र ग्रहण के न होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में आप 25 मार्च को अपने सभी कार्य पहले की तरह कर सकते हैं।

कहां दिखेगा 2024 का पहला चंद्र ग्रहण:
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण उत्तर और पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा।

 

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन