Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

क्या टी-20 पंत के बस की बात नहीं:न्यूजीलैंड में भी फ्लॉप, 66 मैचों में सिर्फ 3 फिफ्टी

23 नवंबर, 2022 06:07 PM

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को नेपियर में खेला गया तीसरा टी-20 मैच टाई रहा। इस नतीजे के साथ ही भारत ने तीन मुकाबलों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया। 3 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। दूसरा मैच भारत ने जीता और तीसरा टाई रहा।

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से मिली करारी हार के बाद यह जीत सुकून देने वाली है। हालांकि, एक समस्या ऐसी है जो वर्ल्ड कप में भी हमारा सिरदर्द थी और न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में भी इसका कोई समाधान नहीं हुआ।

वास्तव में यह समस्या वर्ल्ड कप से भी पुरानी है और लंबे समय से यह भारतीय क्रिकेट फैंस को फ्रस्ट्रेट कर रही है। इस समस्या का नाम है ऋषभ पंत।

टेस्ट क्रिकेट के मैच विनर पंत टी-20 फॉर्मेट में बिल्कुल भी परफॉर्म नहीं कर पा रहे। इस स्टोरी में हम पंत के अब तक के टी-20 करियर को देखेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे उन्होंने अब तक कैसा परफॉर्मेंस दिया है।

जहां भी खेले फिसड्डी साबित हुए
ऋषभ पंत टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 8 देशों में मुकाबले खेल चुके हैं। इनमें से वेस्टइंडीज के अलावा किसी भी देश में औसत प्रभावशाली नहीं है। वेस्टइंडीज में उन्होंने 58 की औसत से 174 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 7.25, इंग्लैंड में 13.50, श्रीलंका में 15 और भारत में 20 की औसत से रन बनाए हैं। पंत ने अमेरिका में 16, न्यूजीलैंड में 22 और UAE में 32 की औसत से रन बनाए।

66 मैचों में सिर्फ 3 हाफ सेंचुरी
पंत ने अब तक 66 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और सिर्फ तीन बार 50 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। ऐसा नहीं है कि बल्लेबाजी ऑर्डर में काफी नीचे मौका मिलने के कारण ऐसा हो रहा है। 66 में से 38 मैचों में उन्हें टॉप-4 में बैटिंग करने का मौका मिला है, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।

बतौर ओपनर और भी बेकार प्रदर्शन
मिडिल ऑर्डर में लगातार नाकामी के बाद पंत को बतौर ओपनर भी कई मौके मिले, लेकिन वे इस भूमिका में और भी फिसड्डी साबित हुए हैं। पंत ने अब तक 5 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में ओपनिंग की है और 14.20 की औसत से सिर्फ 71 रन बनाए हैं। इसी तरह नंबर-3 पर भी वे कोई कमाल नहीं कर पाए। उन्हें 6 बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। इनमें वे 29.25 की औसत से सिर्फ 117 रन ही बना पाए।

पंत के कारण नहीं मिल रहा सैमसन को मौका
एक ओर लगातार फ्लॉप होने के बावजूद ऋषभ पंत को मौके मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन बेंच पर बैठने को मजबूर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी सैमसन को स्क्वॉड में रखा गया था, लेकिन उन्हें एक मैच में भी मौका नहीं मिला।

IPL में खूब चलता है बल्ला
पंत जब भी भारत के लिए मैदान में खेलने उतरते हैं वह ज्यादातर बार फ्लॉप ही रहते हैं। लेकिन, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में फ्रेंचाइजी टीम से खेलते हुए उनके बल्ले से खूब रन निकलते हैं। IPL में दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हुए पंत ने अब तक 98 मैचों में 147.97 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने इस दौरान 34.61 के औसत से 2,838 रन बनाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा