Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

कोहेसिटी भारत में अगले पांच वर्षों में एक अरब डॉलर निवेश करेगी, एआई क्षमता बढ़ाने पर होगा फोकस

05 दिसंबर, 2025 06:32 PM

नई दिल्ली : अमेरिकी डेटा सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी कोहेसिटी ने भारत में अगले पांच वर्षों में एक अरब डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है। इसके जरिए कंपनी देश में अपनी टेक्निकल टीमों का विस्तार करेगी और एआई संचालित क्षमताओं को बढ़ाएगी।

कंपनी की ओर से भारत में ऐसे समय पर निवेश का ऐलान किया है, जब दुनिया तेजी से डीप-टेक और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर फोकस कर रही है।

कोहेसिटी के सीईओ संजय पूनेन ने कहा कि यह निवेश कंपनी की तकनीकी टीमों के विस्तार और एडवांस एआई-संचालित क्षमताओं के निर्माण पर केंद्रित होगा, जो बढ़ते साइबर सुरक्षा खतरों के बीच कंपनी को अपने डेटा की सुरक्षा और प्रबंधन में मदद करेगा।

कोहेसिटी को दिग्गज ग्राफिक्स चिप कंपनी एनवीडिया और जापान के सॉफ्टबैंक का भी समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि यह विस्तार कंपनी की इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता और वैश्विक टेक्नोलॉजी केंद्र के रूप में भारत की ताकत में उसके विश्वास को दर्शाता है।

पूनन ने बताया कि वेरिटास के डेटा प्रोटेक्शन बिजनेस के अधिग्रहण करने के बाद, भारत में कोहेसिटी के कर्मचारियों की संख्या पिछले साल के 700 से तीन गुना बढ़कर लगभग 2,200 हो गई है।

कंपनी ने अब पुणे में अपनी मौजूदा सुविधा के पूरक के रूप में बेंगलुरु में एक नया केंद्र खोला है, जिससे उसका इंजीनियरिंग उपस्थिति और भी मजबूत हो गई है।

उन्होंने कहा, "यहां हमारी टीमें डेटा सिक्योरिटी के भविष्य का निर्माण कर रही हैं और ग्राहकों को उभरते साइबर खतरों से अपनी सुरक्षा मजबूत करने में मदद कर रही हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में भारत कंपनी के शीर्ष पांच रेवेन्यू सोर्स देशों में से एक होगा।

कोहेसिटी के ग्राहकों में वर्तमान में शीर्ष बैंक, दूरसंचार ऑपरेटर, सेल्सफोर्स और डेल्टा एयरलाइंस जैसे वैश्विक कंपनियां और इंफोसिस जैसी भारतीय आईटी कंपनियां शामिल हैं।

कोहेसिटी एक अमेरिकी डेटा सुरक्षा और प्रबंधन कंपनी है जो एआई-संचालित सॉफ्टवेयर बनाती है, जिससे कंपनियां अपने डेटा का बैकअप लेने, प्रबंधन करने, सुरक्षित करने और उससे मूल्य निकालने में सक्षम होते हैं, यह साइबर सिक्योरिटी बढ़ाने और डेटा को सुरक्षित रखने पर केंद्रित है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान