Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

कोहली के लिये विश्व कप जीतना चाहेगी भारतीय टीम : सहवाग

27 जून, 2023 04:11 PM

मुंबई भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि भारत को 2011 की विश्व कप सफलता को दोहराने और विराट कोहली के लिये एकदिवसीय विश्व कप 2023 जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए।
भारत 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल जीतकर चैंपियन बना था। सचिन तेंदुलकर के आखिरी विश्व कप में भारतीय टीम ने खिताब जीतने के लिये अपना सब कुछ झोंक दिया था। सहवाग को उम्मीद है कि भारतीय टीम इस बार कोहली के लिये ऐसा कर सकेगी।
विश्व विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे सहवाग ने यहां विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा के अवसर पर कहा, “हमने वह विश्व कप तेंदुलकर के लिये खेला था। अगर हम विश्व कप जीतते, तो सचिन पाजी का आखिरी विश्व कप यादगार होता। विराट कोहली अब भी वैसे ही हैं। हर कोई उनके लिये विश्व कप जीतना चाहेगा। वह हमेशा 100 प्रतिशत से अधिक देता है।”
सहवाग ने कहा, “मुझे लगता है कि विराट कोहली भी इस विश्व कप पर ध्यान दे रहे हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख लोग आपको देखेंगे। विराट को पता है कि (भारत में) पिचें कैसी होंगी। मुझे यकीन है कि वह बहुत सारे रन बनाएंगे और भारत के लिए विश्व कप जीतने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”
टूर्नामेंट के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जायेगा। सहवाग ने कहा कि टूर्नामेंट में वह इस खेल को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं।
सहवाग ने कहा, “हर कोई भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार करना चाहता है। मैं भी कर रहा हूं।” जब सहवाग से पूछा गया कि भारत-पाक मुकाबले में विजेता कौन होगा, तो उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता कि उस दिन क्या होगा, लेकिन जो टीम दबाव को अच्छी तरह से संभाल लेगी वह जीत जाएगी।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अब भारत दबाव को बेहतर संभालता है, इसलिए वह जीतता है। पाकिस्तान पर यह बोझ है कि वह भारत के खिलाफ नहीं जीत पाया है। पाकिस्तान 1990 के दशक में दबाव से निपटने में अच्छा था लेकिन 2000 के बाद भारत ने इसे बेहतर तरीके से झेला। अगर कोई खिलाड़ी कहता है कि उन्हें दबाव महसूस नहीं होता है, तो मुझे नहीं लगता कि यह सही है। हम भी ऐसा कहते थे लेकिन अंत में आज, हम जानते हैं कि यह भारत बनाम पाकिस्तान का खेल है और भावनाएं चरम पर होती हैं।”
सहवाग का यह भी मानना है कि मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने वाली चार टीमों में शामिल होंगी। सेमीफाइनल के बारे में अपनी भविष्यवाणी करते हुए सहवाग ने कहा, “यदि मुझे चार टीमें चुननी हों तो मैं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और पाकिस्तान को चुनूंगा। ये मेरे सेमीफाइनलिस्ट हैं।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल