Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

कोलकाता में बड़े भूकंप से कांपी धरती, सड़कों पर भागते दिखे लोग

27 फ़रवरी, 2026 02:42 PM

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज दोपहर करीब डेढ़ बजे के करीब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता करीब 5.4 बताई जा रही है. जैसे ही भूकंप आया लोग अपने घरों के बाहर आ गए. हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश था. जैसे ही भूकंप आया वैसे ही लोग घरों से निकलकर सड़क पर भागते दिखे. एक्स पर कई पोस्ट में लोगों ने लिखा है कि उन्होंने हाल के दिनों में कोलकाता में ये सबसे तगड़ा भूकंप देखा है. खबरों के मुताबिक, कोलकाता में ये भूकंप करीब 1.20 बजे पर आया. प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया जा रहा है. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, यूरोपियन मेडिटेरियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई है. भूकंप 35 किलोमीटर की गहराई में था. साल्ट लेक इलाके में लोगों ने बताया कि इमारत हिलने के बाद वो घरों से बाहर निकलकर भागे.

बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के सतखीरा इलाके में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है. हालांकि अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, मेरी जिंदगी में ये सबसे तेज भूकंप का झटका था, जो कई सेकेंडों तक महसूस होता रहा. अलमारी से सामान नीचे गिरने लगा. शुक्रवार को कामकाज का दिन था. लिहाजा भूकंप के झटके आने के बाद कर्मचारी सीढ़ियों से भागकर सड़क पर आ गए.

काली घाट इलाके में घरों और ऑफिस में रखा फर्नीचर हिलने लगा. ऐसे में लोग इतना घबरा गए कि ऑफिस और घरों से निकलकर सड़कों पर खुली जगह की तलाश में दौड़ पड़े. कोलकाता के पुराने और तंग गलियों वाले इलाकों में दहशत और भी ज्‍यादा देखने को मिली. भूकंप के समय कुछ सेकंड के लिए जमीन पर रखी चीजें हिलीं, तो तेज आवाज हुई. लोगों को शुरुआत में समझ ही नहीं आया कि आखिर ये हो क्‍या रहा है. हालांकि, अभी तक कहीं कुछ अनहोनी होने की जानकारी नहीं आई है.

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती