Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

कोलकाता को रौंद कर चेन्नई अंकतालिका के शीर्ष पर

24 अप्रैल, 2023 09:41 AM

कोलकाता गेंद और बल्ले से खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करते हुये चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ न सिर्फ 49 रन की बड़ी जीत दर्ज की बल्कि आईपीएल के मौजूदा सत्र में ऊंची छलांग लगाते हुये अंकतालिका के शीर्ष पर पहुंचने में सफलता हासिल की।

ईडन गार्डन मैदान पर महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुये चार विकेट पर 235 रन बनाये जो मौजूदा सत्र में अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है वहीं बाद में बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुये मेजबान टीम को दवाब में बनाये रखा जिसके चलते केकेआर 20 ओवरों में आठ विकेट पर 186 रन ही बना सकी और धोनी की टीम को 49 रन की एकतरफा जीत हासिल हुयी।

कोलकाता का यह विशाल मैदान आज आक्रमक बल्लेबाजी का गवाह बना। पहले धोनी सेना ने चौके छक्कों की बारिश के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जबकि बाद में केकेआर के बल्लेबाजों ने भी चौके छक्के लगाकर खेल प्रेमी प्रशंसकों की वाहवाही लूटी। सीएसके के 235 रनों के स्कोर में 164 रन 18 छक्के और 14 चौके की मदद से आये वहीं हार का सामना करने वाले केकेआर के बल्लेबाजों ने भी कुल मिलाकर 12 छक्के और 14 चौके जमाये।

सीएसके आंजिक्य रहाणे (71) ने मात्र 29 गेंदो की नाबाद पारी में छह चौके और पांच छक्के जड़े जबकि शिवम दुबे (50) ने सिर्फ 21 गेंदो पर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसमें पांच छक्के और दो चौके शामिल थे। इससे पहले सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड ने 20 गेंदो पर 35 रन बनाये वहीं डेवान कॉनवे (56) ने चार चौके और तीन छक्के जड़े। रविन्द्र जडेजा (18) ने आठ गेंदो की संक्षिप्त पारी में दो छक्के लगाये।

केकेआर के वरूण चक्रवर्ती ने 49 रन खर्च कर एक विकेट झटका जबकि कुलवंत खेजरोलिया ने 44 रन देकर दो और सुयश शर्मा ने किफायती गेंदबाजी कर एक विकेट मात्र 29 रन देकर झटका। जीत के लिये 236 रन की जरूरत के साथ मैदान पर उतरी केकेआर की शुरूआत भी हालांकि फीकी रही मगर बाद में जेसन राय मात्र 26 गेंदो में 61 बनाकर मैच के राेमांच को बरकरार रखा वहीं आक्रामक रिंकू सिंह 53 रन बनाकर नाबाद लौटे। सीएसके की ओर से महेश ठीकशाना और तुषार देशपांडे ने दो दो विकेट झटके।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ