Friday, October 09, 2026
BREAKING
• भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को 'सर्वोच्च वीरता अवॉर्ड' से नवाजेगा इजरायल, अमेरिका में भी म‍िलेगा सम्मान • नेपाल: पोखरा के पास सड़क से फ‍िसलकर नीचे जा गिरी स्‍कूल बस, हादसे में पांच लोगों की मौत • कैस्पियन समिट के बीच रूस-ईरान की अहम मुलाकात, पुत‍िन ने पेजेश्‍क‍ियन को दिया मदद का भरोसा • सिंगापुर दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर रहेगा जोर • एलन मस्क की संपत्ति एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे, स्पेसएक्स और टेस्ला शेयरों में गिरावट का असर • फोनपे और डीपीसीजीसी के बीच साझेदारी, ओटीटी मंचों पर नियमों के पालन और शिकायत निवारण को मिलेगा बढ़ावा • शेयर बाजार की कमजोरी के बावजूद आईपीओ बाजार में रिकॉर्ड तेजी, जनवरी-सितंबर में कंपनियों ने जुटाए 12.5 अरब डॉलर • सकारात्मक वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं को मिला सपोर्ट, सोने-चांदी में करीब 1.5 प्रतिशत तक की बढ़त • कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: दवाओं की कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार, सालाना 2,500 करोड़ रुपए तक की बचत का अनुमान • CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पाबंदियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

दुनिया

कैस्पियन समिट के बीच रूस-ईरान की अहम मुलाकात, पुत‍िन ने पेजेश्‍क‍ियन को दिया मदद का भरोसा

09 अक्टूबर, 2026 02:21 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्‍क‍ियन ने गुरुवार को तुर्कमेनिस्तान में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान रूस ने ईरान को युद्ध की स्‍थ‍ित‍ि के समाधान में मदद का भरोसा जताया। यह मुलाकात स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल (सीआईएस) शिखर सम्मेलन और कैस्पियन सागर पर्यावरण शिखर सम्मेलन के दौरान हुई।

रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पेजेश्‍क‍ियन से कहा, "हम जानते हैं कि ईरान उस संघर्ष को समाप्त करने के लिए ठोस प्रयास कर रहा है, जो इस क्षेत्र में उसकी किसी गलती के बिना शुरू हुआ था। रूस इस स्थिति के समाधान में आपकी मदद करने के लिए तैयार है।"

पुतिन ने कहा क‍ि आज हमारे पास अपने रिश्तों के विकास, क्षेत्र की स्थिति और वहां चल रही प्रक्रियाओं पर चर्चा करने का अवसर है। जहां तक द्विपक्षीय संबंधों की बात है, मैं यह कहना चाहूंगा कि पिछले साल की शुरुआत में हस्ताक्षरित हमारी बुनियादी संधि के आधार पर हमारे संबंध सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

आर्थिक क्षेत्र में भी अच्छी प्रगति हुई है। वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 21 प्रतिशत से अधिक बढ़ा और इस साल के पहले सात महीनों में भी यह रुझान जारी रहा है।

उन्‍होंने कहा क‍ि मुझे लगता है कि मानवीय सहयोग के क्षेत्र में भी हमारा काम एक अच्छा उदाहरण पेश करता है। रूस और ईरान दोनों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर, हमारे रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि ईरान के सर्वोच्च नेता को मेरी ओर से अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की शुभकामनाएं पहुंचाएं।

पुतिन ने कहा क‍ि बेशक, आज सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति है। हम जानते हैं कि ईरान उस संघर्ष को समाप्त करने के लिए ठोस प्रयास कर रहा है, जो उसकी किसी गलती के बिना इस क्षेत्र में शुरू हुआ था। ईरान ने एक बार फिर इस स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए नए प्रस्ताव पेश किए हैं। हमारी ओर से हम इस स्थिति के समाधान में आपकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं।

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की र‍िपोर्ट के अनुसार, बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। साथ ही ऊर्जा, कृषि, परिवहन और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।

बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने संयुक्त परियोजनाओं को जल्द अंतिम रूप देने और उन्हें पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों के राष्ट्रीय हितों और क्षेत्रीय स्थिरता को ध्यान में रखते हुए व्यापक सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन सीआईएस शिखर सम्मेलन और कैस्पियन सागर पर्यावरण शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और संबोधन देने के लिए तुर्कमेनिस्तान पहुंचे हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को 'सर्वोच्च वीरता अवॉर्ड' से नवाजेगा इजरायल, अमेरिका में भी म‍िलेगा सम्मान

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को 'सर्वोच्च वीरता अवॉर्ड' से नवाजेगा इजरायल, अमेरिका में भी म‍िलेगा सम्मान

नेपाल: पोखरा के पास सड़क से फ‍िसलकर नीचे जा गिरी स्‍कूल बस, हादसे में पांच लोगों की मौत

नेपाल: पोखरा के पास सड़क से फ‍िसलकर नीचे जा गिरी स्‍कूल बस, हादसे में पांच लोगों की मौत

एलन मस्क की संपत्ति एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे, स्पेसएक्स और टेस्ला शेयरों में गिरावट का असर

एलन मस्क की संपत्ति एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे, स्पेसएक्स और टेस्ला शेयरों में गिरावट का असर

व्हाइट हाउस ने भारत को बताया अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी, मोदी-ट्रंप रिश्तों की तारीफ

व्हाइट हाउस ने भारत को बताया अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी, मोदी-ट्रंप रिश्तों की तारीफ

अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची

अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची

सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’

सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’

ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा: मार्को रुबियो

ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा: मार्को रुबियो

ट्रंप ने फिर कहा, 'मुझे मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार,' अवॉर्ड समिति की मंशा पर जताया संदेह

ट्रंप ने फिर कहा, 'मुझे मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार,' अवॉर्ड समिति की मंशा पर जताया संदेह

नेतन्याहू ने 2023 हमास हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, याद में मोमबत्तियां जलाईं

नेतन्याहू ने 2023 हमास हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, याद में मोमबत्तियां जलाईं

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बहुत जल्द होगी बात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर गहरी चर्चा जारी : राष्ट्रपति ट्रंप

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बहुत जल्द होगी बात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर गहरी चर्चा जारी : राष्ट्रपति ट्रंप