Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई

18 जुलाई, 2025 03:04 PM

रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके योगदान की सराहना की है। सभी ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सतत सफलता की कामना की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 18 जुलाई 1970 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ। 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा बधाई संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बधाई संदेश में लिखा, “केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह भारत को आईटी, नवाचार और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रशंसनीय प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”

https://x.com/narendramodi/status/1946051532287356953

नितिन गडकरी ने बधाई देते हुए लिखा यह संदेश   

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अश्विनी वैष्णव को बधाई देते हुए लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी अश्विनी वैष्णव, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- ‘जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं’

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आप समर्पित भाव से विकसित भारत के लिए काम कर रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा- ‘महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “लोकप्रिय एवं ऊर्जावान राजनेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा- ‘प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं’ 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “बहुआयामी प्रतिभा के धनी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। रेलवे और आईटी क्षेत्रों में उनके नेतृत्व ने भारत की पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। असम की आईटी महत्वाकांक्षाओं में उनका योगदान सराहनीय रहा है। मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

भाजपा नेता विजय पांडा ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री एवं मेरे भाजपा सहयोगी अश्विनी वैष्णव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। महाप्रभु जगन्नाथ जी आप पर कृपा करें और आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।”  

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं