Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा

कृष्णा फौगाट बनी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

16 जून, 2025 04:12 PM

सिरसा।।(सतीश बंसल)। कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट को पार्टी हाईकमान ने सिरसा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर कृष्णा फौगाट ने शीर्ष नेतृत्व समेत पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा के साथ-साथ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व महिला संगठन की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज समेत पार्टी की तमाम वरिष्ठ लीडरशिप का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगी। वहीं सिरसा के अनेक गणमान्यजनों ने भी कृष्णा फौगाट को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने एक काबिल महिला नेत्री को यह जिम्मेदारी देकर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस में काम करने वालों को तरजीह दी जाती है। उल्लेखनीय है कि कृष्णा फौगाट ने अपने राजनीतिक सफर में राजनीतिक संगठन और गैर राजनीतिक संगठनों में अहम भूमिका निभाई है।
कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट का राजनीतिक सफर वर्ष 1994 में हुआ जब वे सिरसा नगरपार्षद बनी। उसके बाद दूसरी बार वर्ष 2000 में नगर पार्षद बनकर सिरसा नगर परिषद की उपाध्यक्ष बनी। तीसरी बार फिर 2010 में सिरसा नगरपार्षद का चुनाव जीता और सिरसा के विभिन्न वार्डों से तीन चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक सूझबूझ का लोहा मनवाया। कृष्णा फौगाट ने इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में अपने लंबे राजनीतिक करियर में संगठन में विभिन्न पदों पर काम किया जिनमें मुख्य रूप से वर्ष 1997 में प्रदेश युवा सचिव के पद के साथ-साथ लगातार 18 सालों तक इनेलो महिला जिलाध्यक्ष के तौर पर पार्टी काम किया। वहीं इनेलो महिला प्रदेश उपाध्यक्ष का पद भी सुशोभित किया। कृष्णा फौगाट फिलहाल राजनीति के साथ-साथ शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ भी जुडक़र महिलाओं के उत्थान की दिशा में मजबूती से काम कर रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा