सिरसा।(सतीश बंसल)। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन पौधारोपण के माध्यम से सामाजिक चेतना दिवस के रूप में मनाया। अपनी अन्य सहयोगियों पुष्पा नारंग, मधु चौहान, दीपिका खत्री, अंगूरी देवी वर्मा, कमलेश संधु, सरोज वर्मा, कृष्णा सैनी, पूर्व पार्षद ममता सैनी, सुमित्रा, बेबी, कृष्णा भांभू व मंजु वर्मा के साथ सार्वजनिक स्थल पर पौधारोपण करते हुए कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी देश में सत्य की पहचान के रूप में स्थापित हैं और केंद्र सरकार की बेकायदगियों को वे बखूबी जनता के समक्ष रख रहे हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह कहना कि उनका संघर्ष किसी व्यक्तिगत से नहीं बल्कि भाजपा और आरएसएस की सोच से है क्योंकि इसी सोच के चलते देश को जाति, धर्म के आधार पर विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है मगर राहुल गांधी के नेतृत्व में देशवासी एकजुट हैं और ऐसी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने अपने सहयोगियों सहित राहुल गांधी के दीर्घायु, उज्जवल जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की भी कामना की।