Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

कुश्ती के 'दबंग' योगेश्वर दत्त, जिन्होंने ओलंपिक में बढ़ाया 'तिरंगे' का मान

01 नवंबर, 2025 07:24 PM

नई दिल्ली योगेश्वर दत्त ने कुश्ती में भारत का परचम लहराया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले योगेश्वर दत्त ने 2012 लंदन ओलंपिक में देश को मेडल जिताया। हरियाणा का यह पहलवान अपनी मेहनत, संघर्ष और समर्पण से युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बना।

2 नवंबर 1982 को हरियाणा के सोनीपत के भैंसवाला कलां में जन्मे योगेश्वर दत्त शिक्षकों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसके बावजूद उन्होंने पहलवानी चुनी।

योगेश्वर ने मशहूर पहलवान बलराज से प्रेरित होकर कुश्ती शुरू की थी और कुछ समय बाद उन्हें पिता से भी इस खेल को करियर के तौर पर अपनाने के लिए सपोर्ट मिलने लगा।

महज 14 साल की उम्र में योगेश्वर रोजाना ट्रेन से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम तक का सफर करते थे, जहां कुश्ती के दांव-पेंच सीखते थे।

2004 एथेंस ओलंपिक में योगेश्वर दत्त पहली बार ओलंपिक मैट पर उतरे। उनके सामने जापानी रेसलर ग्रैफलर चिकारा तानबे थे, जिन्होंने उस साल ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। एक अन्य मुकाबले में उनका सामना 2000 सिडनी ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट अब्दुल्लायेव (अजरबैजान) से हुआ। योगेश्वर उस ओलंपिक में 18वें पायदान पर रहे।

योगेश्वर दत्त भारत लौटकर 2006 एशियन गेम्स की तैयारी में जुट गए, लेकिन इसकी शुरुआत से 9 दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया। योगेश्वर के लिए यह एक बड़ा झटका था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ब्रॉन्ज जीतकर इसे अपने पिता को समर्पित किया।

साल 2008 में एशियन चैंपियनशिप की 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीतने वाले योगेश्वर ने इसी साल बीजिंग ओलंपिक में हिस्सा लिया। उस समय योगेश्वर को पदक का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जापान के केनिची युमोटो से हारने के साथ उनका सपना भी टूट गया। इस ओलंपिक में योगेश्वर 8वें स्थान पर रहे और उन्हें काफी चोटों का भी सामना करना पड़ा।

2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में योगेश्वर दत्त ने गोल्ड जीता। हालांकि, उनका लक्ष्य ओलंपिक मेडल जीतना था।

2012 लंदन ओलंपिक में योगेश्वर दत्त ने 60 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में उत्तर कोरिया के री जोंग-म्योंग को शिकस्त देकर भारत को ब्रॉन्ज मेडल जिताया, लेकिन कुछ वक्त बाद लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव डोपिंग में दोषी पाए गए, जिसके बाद योगेश्वर का पदक ब्रॉन्ज से 'सिल्वर' में तब्दील हो सकता था, लेकिन खुद योगेश्वर ने इसे लेने से मना कर दिया।

दरअसल, कुदुखोव साल 2013 में एक सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठे थे, जिसके बाद योगेश्वर दत्त ने सिल्वर लेने से मना करते हुए ट्वीट किया था, "अगर हो सके तो ये मेडल उन्हीं के पास रहने दिया जाए। उनके परिवार के लिए भी सम्मानपूर्ण होगा। मेरे लिए मानवीय संवेदना सर्वोपरि है।"

योगेश्वर दत्त साल 2016 में एक बार फिर ओलंपिक मैट पर उतरे। यह उनका चौथा ओलंपिक था। हालांकि, रियो में यह भारतीय पहलवान अपनी सफलता नहीं दोहरा सका। कुछ साल बाद उन्होंने रेसलिंग से संन्यास की घोषणा कर दी।

कुश्ती में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए योगेश्वर दत्त को साल 2009 में 'अर्जुन अवॉर्ड', जबकि साल 2013 में 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया। ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर आज देश के कई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव