Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

किसी भी संगठन का संविधान उसकी आत्मा होती है: डा. इंद्र गोयल

17 जून, 2025 12:07 PM

सिरसा।(सतीश बंसल)। अखिल भारतीय सेवा संघ की बैठक निजी होटल में संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय अधिकारी, प्रांतीय अधिकारी और शाखाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम संजीव मेहता और डा. जतिन वधवा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और शाखा अध्यक्ष सूरज बंसल, प्रांतीय महासचिव मुकेश वर्मा, राजेंद्र सपरा प्रांतीय अध्यक्ष, महेंद्र सेतिया प्रांतीय संरक्षक, राम चंद्र गुप्ता प्रांतीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय संरक्षक डा. योगेश विधानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंदर गोयल, राष्ट्रीय महासचिव विनोद धवन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद सचदेवा, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गर्ग, सेवा डायमंड जितेंद्र बंसल और अन्य अतिथियों को माला पहना कर स्वागत किया। तत्पश्चात वंदे मातरम और भारत माता के चित्र पर फूल अर्पण करके कार्यक्रम का प्रारंभ किया। शाखा सचिव अशोक चाचान ने सभी का स्वागत किया और कहा कि अखिल भारतीय सेवा संघ की आज अहम बैठक में कार्यशाला, प्रांतीय कार्यकारिणी एवं सेवा रत्न कॉन्फ्रेंस को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय संरक्षक डा. योगेश विधानी ने कहा कि संगठन अब राष्ट्रीय स्तर पर एक अपनी पहचान बना चुका है अब हमें विभिन्न राज्यों और शहरों में शाखाएं खोलकर सामाजिक गतिविधियों को और तेजी देने के प्रयास करने होंगे। प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सपरा ने सेवा संघ के माध्यम से और ज्यादा सेवा करने के लिए सभी शाखाओं के पदाधिकारी को प्रेरित किया। मुकेश वर्मा ने आए हुए सभी पदाधिकारियों से प्रोजेक्ट्स और सदस्यता के बारे में विस्तार से चर्चा की और सभी पदाधिकारी को अपने वक्तव्य में कहा कि सेवा संघ के माध्यम से आप ज्यादा से ज्यादा कार्य करें। विनोद धवन राष्ट्रीय महासचिव ने अपने जुझारू वक्तव्य ने कहा कि आज अखिल भारतीय सेवा संघ राष्ट्रीय स्तर पर चौथे नंबर पर सामाजिक कार्य करने में अग्रसर है और आने वाले समय में जल्दी ही 100 शाखाएं खोलकर अपना स्थान और अपनी पहचान सामाजिक स्तर पर और बनाएगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद सचदेवा ने सभी शाखा के कोषाध्यक्ष से कहा कि हमें नकद लेन देन के मामले में बिल्कुल साफ और सही रहना है और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गर्ग को सेवा गौरव से सम्मानित किया गया और उन्होंने अपनी इस उपलब्धि पर डबवाली के सभी साथियों का और राष्ट्रीय पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया जितेंद्र बंसल को सेवा डायमंड से नवाजा गया और सूरज बंसल, नरेश गर्ग, अमित गाबा, गोविंद मेहता, सुरुचि अनेजा, ज्योति गुप्ता को सेवा रतन की उपाधि से सम्मानित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सपरा एवं सुधा को सेवा गोल्ड पदोन्नति पर सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी। आए हुए सभी सेवा रत्न को पटका पहनाकर, गीता सार और लेपल पिन लगाकर सम्मानित किया गया। महिला प्रमुख परमजीत कौर मांड्या ने भी आश्वस्त किया कि आने वाले समय में पूरे भारत में महिलाएं शाखाएं ज्यादा से ज्यादा खोलने का प्रयास किया जाएगा और हिसार महिला अध्यक्ष सुरुचि अनेजा ने सेवा संघ के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंदर गोयल ने आए हुए सभी पदाधिकारियों को एक जिम्मेवारी दी और उत्कृष्ट सम्मान के लिए कहा कि प्रत्येक सदस्य कम से कम एक शाखा खोलने के लिए संकल्प लें और उनके इस निवेदन पर सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में शाखा के नाम लिखवाये जिससे कि हम जल्दी ही 100 शाखाओं का संकल्प पूरा कर सकें। तत्पश्चात अखिल भारतीय सेवा संघ के संविधान के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि हमारा उद्देश्य तनाव मुक्त जीवन और निस्वार्थ सेवा है और संविधान ही किसी संगठन की आत्मा होती है। इस पर विस्तार से चर्चा की और सभी सदस्यों को बहुत प्रेरित किया और सभी सदस्यों ने आश्वस्त किया कि हम आपके इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे। प्रांतीय संरक्षक महेंद्र सेतिया को राष्ट्रीय गौरव के लिए नामित किया गया और उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में सिरसा, महिला शाखा सिरसा, डबवाली, कालांवाली, हिसार, हिसार महिला शाखा, बरवाला, फतेहाबाद और अन्य शाखाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान