Monday, August 17, 2026
BREAKING
यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया 'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा आकलन वर्ष 2026 में 100 करोड़ रुपए से अधिक आय दिखाने वाले करदाताओं की संख्या 39 प्रतिशत बढ़कर 576 हुई: रिपोर्ट आरबीआई स्वैप विंडो के जल्दी बंद करने के फैसले के बावजूद एफसीएनआर (बी) में निवेश 80 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है: रिपोर्ट

हरियाणा

किसान-कमेरे की आवाज बुलंद करने के लिए क्षेत्रीय दलों के लामबंद होने की जरूरत : डॉ अजय सिंह चौटाला

13 मार्च, 2026 08:46 PM

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि देश और प्रदेश के मौजूदा हालात बदलाव की मांग कर रहे है। आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं और विपक्ष को संसद में बोलने का मौका तक नहीं दिया जा रहा। किसान-कमेरे की आवाज को बुलंद करना होगा और बुलंद करने के लिए हम सब क्षेत्रीय दलों को एकजुट होना होगा। डॉ. चौटाला शुक्रवार को हांसी की नई अनाज मंडी में उनके जन्मदिवस पर आयोजित रैली में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे। डॉ. चौटाला ने कहा कि लोकसभा के स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने और मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने से यह स्पष्ट है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर संदेह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में भले ही भाजपा की सरकार लगातार तीसरी बार आई हो, लेकिन असल में देश की व्यवस्था कुछ बड़े उद्योगपतियों के प्रभाव में चल रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश के पोर्ट, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक संसाधनों को बेचने का काम किया गया है, जबकि सरकार बड़े-बड़े ऐलान कर राजनीतिक लाभ लेने में लगी हुई है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी देश-प्रदेश में हालात बिगड़े है, युवाओं की अगुवाई में आम जनता ने बदलाव का रास्ता चुना है। उन्होंने आपातकाल के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी जनता ने बड़ा परिवर्तन कर कांग्रेस को धूल चटाकर जनता पार्टी की सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में भी जनता बदलाव के लिए सड़कों पर उतरी है और सरकारें बदली हैं। ऐसे में भारत में भी जनता को संगठित होकर बदलाव के लिए आगे आना होगा। डॉ. चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन की लड़ाई के लिए जुट जाएं।

आजमगढ़ से सांसद एवं वरिष्ठ सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने अजय चौटाला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का संदेश सांझा किया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हरियाणा की जनता के नाम एक संदेश भेजकर कहा है कि हरियाणा की जनता को याद दिलाया जाए कि चौधरी देवीलाल और मुलायम सिंह ने मिलकर देश के किसानों की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को परेशान करने वाली नीतियां अपनाई है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी में भाजपा को हराकर दिखाया और हरियाणा में भी जनता को इसी तरह जवाब देना चाहिए। उन्होंने दुष्यंत चौटाला से कहा कि चुनावी हार से घबराने की जरूरत नहीं है, जनता फिर से भरोसा जताएगी और उन्हें दोबारा सम्मान के साथ आगे बढ़ाएगी। जेजेपी द्वारा सपा सांसद को बैलगाड़ी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि अखिलेश यादव के लिए चौधरी देवीलाल और मुलायम सिंह यादव की हाथ से बनी पेंटिंग भी भेंट की।

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढिंढसा ने कहा कि उमड़ी भारी भीड़ यह जता रही है कि हरियाणा की जनता जेजेपी को कितना प्यार करती है। उन्होंने कहा कि अजय सिंह एवं दुष्यंत चौटाला चौधरी देवीलाल की सोच पर चल रहे है। ढिंढसा ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के उपमुख्यमंत्री रहते हुए किए गए कामों की तारीफ की और कहा कि आने वाले समय में दुष्यंत-दिग्विजय के साथ प्रदेश के लाखों युवा जुड़ेंगे और प्रदेश में जेजेपी सरकार बनाएगी। पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भी चौधरी देवीलाल द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों को याद किया और कहा कि अजय सिंह चौटाला हमेशा किसान, गरीब एवं मजदूर की आवाज उठाते है और बेहद संघर्षशील नेता हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि एक मौका जननायक जनता पार्टी को दें।

मुजफ्फरनगर से सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि आजादी के बाद से किसानों को मजबूत करने की बजाय उन्हें जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को कमजोर करने में राष्ट्रीय दलों ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी। मलिक ने कहा कि जेजेपी ने किसानों और आम लोगों के हक की लड़ाई जारी रखी है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में जेजेपी फिर प्रदेश का नेतृत्व करेगी और किसानों की आवाज को मजबूती देगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित