Sunday, September 20, 2026
BREAKING
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय ने बैंकों के साथ बुलाई बैठक हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी : सीएम योगी भारतीय लड़ाकू विमान तेजस में सवार हुए भारत व जापान के एयरफोर्स चीफ अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए ₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा

कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह

20 सितंबर, 2026 07:45 PM

हरियाणा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रविवार को आदमपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद जयप्रकाश तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन एवं विधायक चंद्र प्रकाश ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन आदमपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने किया। हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। इसलिए संगठन को ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लगातार जनता के बीच रहें, स्थानीय समस्याओं को समझें और उन्हें संगठन के मंच पर प्रभावी ढंग से उठाएं। उन्होंने कहा कि “जिम्मेदारी के साथ जवाबदेही” के सिद्धांत को संगठन के प्रत्येक स्तर पर लागू करते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति, स्थानीय जनसमस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक नियमित संवाद, बेहतर तालमेल और सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख में साथ खड़े हों और किसानों, युवाओं, छात्रों, महिलाओं, मजदूरों तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में आयोजित किए जा रहे ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों को कार्यकर्ताओं की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। इन सम्मेलनों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर भी कार्यकर्ताओं से सीधे फीडबैक लिया जा रहा है।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के साथ उनके निरंतर संपर्क पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर गांव, वार्ड और बूथ तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करें तथा उनके मुद्दों को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ाव और निरंतर जनसेवा ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत आधार प्रदान करती है।

इस अवसर पर बोलते हुए सांसद जयप्रकाश ने कहा कि किसान, मजदूर, युवा, विद्यार्थी और आम नागरिक आज अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें संगठन के मंच पर मजबूती से उठाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया।

आदमपुर से विधायक चंद्र प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस का मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर के ऐसे सम्मेलन कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटें तथा किसानों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं।
इस अवसर पर विधायक नरेश सेलवाल, हिसार ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया, कनेक्ट सेंटर इंचार्ज दीपक लांबा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमेन डॉ. राजेंद्र सुरा, बिश्नोई समाज के चेयरमेन प्रदीप बैनीवाल, हिसार शहरी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग, जिला तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए

₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप

₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप

पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा

पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा

हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री पर महिला कोच ने लगाए धमकियां दिलवाने के आरोप, कहा- ‘2 साल तक खूब रोई, अब तुझे नजारे...

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री पर महिला कोच ने लगाए धमकियां दिलवाने के आरोप, कहा- ‘2 साल तक खूब रोई, अब तुझे नजारे...

Haryana : सोलर लगाने से पहले सरकारी रिकॉर्ड की ‘लोकेशन’ ठीक करेगी सरकार, 49 की जांच में 33 भवनों की जीपीएस लोकेशन गलत

Haryana : सोलर लगाने से पहले सरकारी रिकॉर्ड की ‘लोकेशन’ ठीक करेगी सरकार, 49 की जांच में 33 भवनों की जीपीएस लोकेशन गलत

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों के लिए बड़ी राहत, हटाई गई ये शर्त...

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापकों के लिए बड़ी राहत, हटाई गई ये शर्त...

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा

कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा