Thursday, March 26, 2026
BREAKING
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, चांदी भी 10 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई एलआईसी को वित्त वर्ष 22 के लिए इनकम टैक्स से मिला डिमांड नोटिस दुर्लभ पृथ्‍वी खनिज स्थायी चुंबक की घरेलू उत्पादन क्षमता वर्ष 2030 तक 5,000 टन तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्र पाकिस्तान: सिंध में 2022 की बाढ़ से क्षतिग्रस्त 14,000 स्कूलों को कायाकल्प का इंतजार नाटो पर बिफरे ट्रंप, बोले- 'मदद नहीं की, ये समय कभी भूलना मत' ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति इजरायल का दावा 'एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत' ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 'बेहतर होगा बातचीत को लेकर हों गंभीर, कहीं देर न हो जाए' विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा

राष्ट्रीय

कांग्रेस शासित कर्नाटक के सर्वे में 85% जनता को EVM पर भरोसा, राहुल गांधी पर BJP का तंज

02 जनवरी, 2026 02:35 PM

 नई दिल्ली। कर्नाटक में ईवीएम पर मतदाताओं के विश्वास को लेकर किए गए एक सर्वेक्षण ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। सर्वे में कर्नाटक निगरानी एवं मूल्यांकन प्राधिकरण के 5,100 मतदाताओं में से 85 प्रतिशत लोगों ने ईवीएम पर भरोसा जताया और 2024 लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र-निष्पक्ष बताया।

एक ओर जहां भाजपा ने इस सर्वे को कांग्रेस की 'वोट चोरी' वाली थ्योरी पर करारा जवाब बताया, तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खर्गे ने सर्वे को राज्य सरकार से अलग बताते हुए इसकी डिजाइन, सर्वे करने वाली एजेंसी और नमूने के आकार पर सवाल उठाए।

कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे ने सर्वेक्षण को डिजाइन और संचालित करने वाली एजेंसी पर सवाल उठाया और इस बात पर जोर दिया कि इसे राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत या आदेशित नहीं किया गया था।

केंद्र शासित योजना एवं सांख्यिकी विभाग के अधीन कर्नाटक निगरानी एवं मूल्यांकन प्राधिकरण द्वारा 5,100 मतदाताओं के ज्ञान-दृष्टिकोण-व्यवहार का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में पाया गया कि ईवीएम पर जनता का जबरदस्त भरोसा है।

फिर बेनकाब हुई कांग्रेस की वोट चोरी थ्‍योरी

इस सर्वे पर भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने X पर खुशी जताते हुए पोस्ट किया, 'कांग्रेस' की 'वोट चोरी' एक बार फिर बेनकाब हो गई! कर्नाटक सरकार द्वारा प्रकाशित सर्वेक्षण रिपोर्ट स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि हमारे लोगों का एक बड़ा बहुमत मानता है कि भारत में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से आयोजित किए जाते हैं।

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने कहा, यह राहुल गांधी पर सीधा प्रहार है, जिन्‍होंने बार-बार चुनावी विफलताओं को स्वीकार करने में असमर्थ होकर 'वोट चोरी' का नारा गढ़ने और चुनाव आयोग पर संदेह पैदा करने वाला एक लापरवाह अभियान शुरू करने का विकल्प चुना।

क्या बोली कांग्रेस?

वहीं, इसको लेकर कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे ने अपने राज्य प्रशासन और सर्वेक्षण के बीच किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया। उन्होंने कहा कि इसे राज्य सरकार द्वारा मंजूरी नहीं दी गई है। जाहिर तौर पर चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयोग से अनुरोध किया और एक गैर सरकारी संगठन की मदद ली, जिसे बालकृष्णन या बालासुब्रमण्यम चलाते हैं।

प्रियांक खरगे ने आगे कहा कि भाजपा को कलबुर्गी और आलंद में हुई 'वोट चोरी' के बारे में स्पष्टीकरण देना होगा। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आंकड़ों पर आधारित दावों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा ने 2023 के कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले मतदाताओं के नाम बड़े पैमाने पर हटाने के लिए मिलीभगत की थी।

प्रियांक खरगे ने सर्वेक्षण के डिजाइन और ढांचे के बारे में भी सवाल पूछा और कहा कि सर्वे के डेटा का आकार कितना है? 110 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में 5,000 लोग या कुछ और...।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा

28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे

कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे

घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय

घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय

कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश

कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश

रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत

रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत

नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस

नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस

को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट

को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट

गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प