Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

हरियाणा

कांग्रेस के नेता मंडी में जाने की बजाय कांग्रेस शासित प्रदेशों का हाल देखकर आएं : मुख्यमंत्री

12 अप्रैल, 2026 07:11 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता से किये संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में दो रोज पहले भी श्रमिकों से किए गए मजदूरी बढ़ाने के संकल्प को सरकार ने पूरा करते हुए उनका मासिक वेतन 19 हजार 425 रुपये तक सुनिश्चित किया है। लेकिन,कांग्रेसी सिर्फ बरगलाने में जुटे है, कभी किसानों को झूठ बोल कर गुमराह करते हैं तो कभी दूसरे वर्ग को। कांग्रेस के नेता मंडी में जाने की बजाय हिमाचल जाएं, कर्नाटक जाएं, तेलंगाना जाएं और पता करके आएं कि क्या वहां की जनता से किये वायदे उनकी सरकारों ने पूरे किए हैं या नहीं। मुख्यमंत्री शनिवार को चरखी दादरी में विकसित दादरी रैली में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 540 करोड़ 98 लाख रुपये की 43 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दादरी विधानसभा क्षेत्र को दी। कार्यक्रम के दौरान रैली के आयोजक एवं विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी भी मौजूद थी।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चरखी-दादरी की मिट्टी अपने आप में गौरवशाली इतिहास की गवाही देती है। यहां की हवा में शौर्य है, यहां के कण-कण में वीरता बसती है। सन् 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम हो, आजादी की लड़ाई हो अथवा आजादी के बाद चीन व पाकिस्तान से होने वाले युद्ध हों, यहां के जवानों ने सदा वीरता की नई मिसाल कायम की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र का समान विकास करने की दिशा में काम कर रही है।


पिछले 11 वर्षों में दादरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 271 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 201 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 58 पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने अब तक दादरी विधानसभा क्षेत्र में 1 हजार 364 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 303 करोड़ 30 लाख रुपये के काम हुए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जनकल्याण के काम गति से कर रही है। आज समय की मांग है कि हम राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करें। हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता का विश्ववास जीतना है। विपक्ष केवल आरोप लगाता है, लेकिन हमारे पास काम का रिपोर्ट कार्ड है। हमने जो कहा, वह करके दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दादरी का विकास अब तिगुणी रफ़्तार से होगा। चरखी-दादरी को दिसम्बर, 2016 में नया जिला बनाया गया, वहीं गांव झोझू कलां और बोंद को ब्लॉक बनाया गया। सरकार इस क्षेत्र में भी तेज गति से कार्य कर रही है।


उन्होंने कहा कि दादरी के लिए हाल ही में पेश किए गए बजट में खास परियोजनाएं बनाई गई है। इसके तहत चरखी दादरी सहित 10 जिलों में प्राकृतिक व जैविक किसानों को कृषि उपज बेचने के लिए मंडियों में जगह उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही 5 जिलों के 44 जलघरों के टैंकों को आरसीसी लाइनिंग में बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें चरखी दादरी के अलावा हिसार, रोहतक, झज्जर व भिवानी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह चरखी दादरी, हांसी, झज्जर व मांडी खेड़ा के जिला अस्पतालों में अतिरिक्त 100 बिस्तरीय भवनों का निर्माण भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चरखी दादरी सहित 12 जिलों में 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण करने की योजना भी है। झज्जर-चरखी दादरी की चारमार्गीय सड़क को अपग्रेड किया जाएगा। चरखी दादरी, फतेहाबाद, पंचकूला में जिला जेल तथा रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल बनाई जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका-इराक युद्ध से उपजे संकट के समय पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर प्रधानमंत्री ने जनता को बड़ी राहत दी है। लेकिन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडी गठबंधन राजनीतिक कुर्सी ढूंढने के लिए भ्रम फैलाने लगता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैश्विक संकट के समय में सस्ती राजनीति करके वोटों की फसल काटने की विपक्षियों ने कोशिश की और गलत बयानबाजी करके भ्रम फैलाने की खूब कोशिश की, लेकिन जागरूक जनता ने उनके गलत इरादों को कामयाब नहीं होने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेल और गैस की कोई कमीं नहीं है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस समय रबी फसलों की खरीद का सीजन चल रहा है। सरकार ने खरीद के व्यापक प्रबंध किए हैं। 28 मार्च से सरसों की और 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रदेश में चल रही है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रहा है। किसानों की फसलों की सरकारी खरीद पर भी विपक्षी अपनी राजनैतिक रोटियां सैकने के लिए आजकल अनाज मंडियों में घूम रहे हैं। जब वे सत्ता में थे, तब उन्हें न मंडियों की सुध थी और न किसानों की चिंता।


अब सरकारी खरीद की सुचारू व्यवस्था पर किसानों को बरगलाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। लेकिन किसान जागरूक हैं। वे किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को मंडी में घूमने की बजाय, कांग्रेस शासित प्रदेशों में जाकर वहां जनता से किए वायदों को पूरा किया गया या नहीं, देख कर आने की सलाह भी दी।
इस दौरान सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, विधायक उमेद पातुवास, पवन खरखौदा, अनिल यादव, विनोद भ्याणा, कपूर सिंह वाल्मिकी, मुकेश शर्मा, कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, जिलाध्यक्ष चरखी दादरी सुनील इंजीनियर, जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, जिला प्रभारी महेश चौहान, नगर परिषद दादरी चेयरमैन बक्शीराम सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह