Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू, CM ने साइन कर किया शुभारंभ, दिल्ली जाएगी मुहिम की रिपोर्ट

05 अक्टूबर, 2025 05:48 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हिमाचल कांग्रेस ने यहां भी ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस ऑफिस राजीव भवन से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस अभियान को लांच किया। पहले हस्ताक्षर मुख्यमंत्री सुक्खू किए हैं। कांग्रेस पार्टी अगले 15 दिन के भीतर एक हस्ताक्षर पूरे प्रदेश में जुटाएगी। इस अभियान के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को कन्वीनर बनाया गया है, जबकि सभी जिलों में विधायकों और मंत्रियों की ड्यूटी लगी है। शनिवार को हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दिल्ली से पार्टी की वर्चुअल बैठक ली। इसमें तय हुआ कि कांग्रेस के पांचो फ्रंटल संगठन बीच में जोड़े जाएंगे और पूर्व जिला और ब्लॉक अध्यक्ष भी इसका हिस्सा बनेंगे। बाद में अभियान की रिपोर्ट पार्टी हाई कमान को भेजी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ वोट चोर, कुर्सी छोड़ के हस्ताक्षर अभियान को सफलता पूर्वक पूरा किया जाएगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर,प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने इस अभियान के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को संयोजक और ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर को सह-संयोजक की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह-प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इस अभियान की देख रेख और मार्गदर्शन के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है। इस कंट्रोल रूम में हाउसिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा को प्रभारी और कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक निदेशक मंडल के सदस्य हरिकृष्ण हिमराल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई हैं।

वोट चोरी से सत्ता हथिया रही भाजपा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि आज देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए जनमत की रक्षा के लिए सभी को एकजुटता के साथ आना होगा। हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है। कांग्रेस का यह भाजपा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान एक जन जागरण अभियान बनाया जाएगा। प्रदेश में इस अभियान को तेज गति से पूरा किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान जिला, ब्लॉक से लेकर गांव-गांव तक जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल