Friday, April 17, 2026
BREAKING
नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन पर पीएम का आह्वान, सांसदों से समर्थन की अपील नीतीश कुमार को लुटियंस दिल्ली में मिला टाइप-8 बंगला, सुरक्षा में भी इजाफा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से सीख, ड्रोन खतरों से निपटने के लिए रणनीति मजबूत जीवंत लोकतंत्र में मतभेद जरूरी, यही इसकी ताकत: सीपी राधाकृष्णन हरिवंश के नेतृत्व में सदन और प्रभावी बनेगा, युवाओं से जुड़ाव सराहनीय: पीएम नरेन्द्र मोदी लोकसभा में मतदान से पहले पीएम मोदी की अपील, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें’ इजरायल–लेबनान युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत, शांति की दिशा में हर कदम का समर्थन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरकार ने 15 बड़े बैंकों को 2029 तक सोना-चांदी आयात की दी मंजूरी अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, 6.27 किलो गांजा के साथ यात्री गिरफ्तार

हरियाणा

कांग्रेस अब पार्टी नहीं, टुकड़ों में बँटा कुनबा है; हुड्डा के नेतृत्व पर लगा कभी न मिटने वाला दाग" : अनिल विज

17 अप्रैल, 2026 06:58 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने टीएमसी से निलंबित विधायक व आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर पर बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण के संबंध पर बयानी हमला करते हुए कहा कि "अगर यह (हुमायूं कबीर) अपने बाप के नाम का मस्जिद बनाएंगे तो कोई विरोध नहीं करेगा"। विज मीडिया कर्मियो द्वारा पूछे गए सवाल, कि हुमायूं कबीर के बयान कि बंगाल में बाबरी मस्जिद बनने से कोई नहीं रोक सकता, के जबाव में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उन्होंने (हुमायूं कबीर) ने मस्जिद बनानी है तो अपने बाप के नाम पर बनाएं उन्हें कौन मना कर रहा है लेकिन जिन लोगों ने हम पर हमले किए, हमारी संस्कृति को तहस-नहस किया, बाहर से आकर हम पर अत्याचार किए, हम पर जुल्म किये, उनके नाम का महिमामंडन क्यों करते हो। विज ने कहा कि अगर यह अपने बाप के नाम का मस्जिद बनाएंगे तो कोई विरोध नहीं करेगा। हरियाणा कांग्रेस द्वारा क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने पांच विधायकों को सस्पेंड करने तथा इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने के प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह विधायक कानूनी रूप से भाजपा में तो नहीं आ सकते लेकिन कांग्रेस ने उन्हें निकाल दिया है और भी दो चार विधायक अभी मुहाने पर थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऊपर से नीचे तक टुकड़ों में बंट चुकी है, लिहाजा अब ये पार्टी ही नहीं रह गई। मंत्री अनिल विज ने कहा कि हुड्डा साहब एक साल की लंबी लड़ाई के बाद लीडर बने थे और यह हुड्डा साहब की लीडरशिप पर एक बहुत गहरा दाग है जिसे वह कभी धो नहीं सकेंगे।

लोकतंत्र में सबको बोलने का हक, महिला आरक्षण पर नीयत साफ दिख रही है कि कौन पक्ष में है और कौन विपक्ष में : अनिल विज
लोकसभा में प्रियंका गांधी ने परिसीमन का विरोध करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा था जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल चल रहा है, देश में डेमोक्रेसी है और जो लोग इस बिल के पक्ष में है वह एक से एक बढ़िया बात रखकर अपना पक्ष रख रहे हैं, और जो विपक्ष में है वह भी अपनी बातों को अपने तरीके से कह रहे हैं, लेकिन कोई भी आदमी समाचार पत्र या चैनल देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि कौन-कौन सी पार्टियां हक में है और कौन-कौन सी इसके विरोध में।

"अभय चौटाला आजकल खाली हैं, इसलिए समय का सदुपयोग कर रहे हैं": मंडियों के दौरे पर अनिल विज का तंज
अभय चौटाला द्वारा हरियाणा की मंडियों के दौरे को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभय चौटाला आजकल खाली है और विपक्ष में भी है, इसलिए वह अपने समय का सदुपयोग कर रहे हैं व मंडियों में जाकर कमियां देख रहे हैं और अगर कोई कमी मिलती है तो वह सरकार को बताते हैं और सरकार उनकी बात पर गौर भी करती है।

वहीं, आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष वायुसेना में कार्यरत अधिकारी ने अपने बेटे की मौत मामले में जांच की मांग की। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के महेशनगर थाने के एसएचओ को मामले में केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। अधिकारी ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि उन्हें बेटे की हत्या की आशंका है जबकि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

महंगाई, गैस संकट और किसानों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

महंगाई, गैस संकट और किसानों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार की नियमितीकरण नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर

भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार की नियमितीकरण नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर

संत कबीर जी के विचार आज भी मानवता को सही दिशा दिखाने वाले : नायब सिंह सैनी

संत कबीर जी के विचार आज भी मानवता को सही दिशा दिखाने वाले : नायब सिंह सैनी

पानीपत की हैंडलूम फैक्ट्री में भीषण आग : ऊपरी मंजिल से शुरू हुई लपटें, लाखों का माल जलकर राख

पानीपत की हैंडलूम फैक्ट्री में भीषण आग : ऊपरी मंजिल से शुरू हुई लपटें, लाखों का माल जलकर राख

अंबाला छावनी बनेगा एयर कनेक्टिविटी हब, ऑफ-एयरपोर्ट कार्गाे टर्मिनल की भी तैयारी : अनिल विज

अंबाला छावनी बनेगा एयर कनेक्टिविटी हब, ऑफ-एयरपोर्ट कार्गाे टर्मिनल की भी तैयारी : अनिल विज

भाजपा परिसीमन के जरिए सत्ता को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है : कुमारी सैलजा

भाजपा परिसीमन के जरिए सत्ता को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है : कुमारी सैलजा

हर नागरिक की भागीदारी से ही सफल होगी जनगणना-2027 : नायब सिंह सैनी

हर नागरिक की भागीदारी से ही सफल होगी जनगणना-2027 : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में गर्मी का सितम : फरीदाबाद में पारा 39.4°C के पार; 17-18 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

हरियाणा में गर्मी का सितम : फरीदाबाद में पारा 39.4°C के पार; 17-18 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

कांग्रेस ने डा. अंबेडकर का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : नायब सिंह सैनी

कांग्रेस ने डा. अंबेडकर का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : नायब सिंह सैनी

हरियाणा ने 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सेशन उपलब्ध कराए, PGIMS रोहतक ने किडनी प्रत्यारोपण में 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की

हरियाणा ने 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सेशन उपलब्ध कराए, PGIMS रोहतक ने किडनी प्रत्यारोपण में 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की