Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़ • गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी • 2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प : अनिल विज • लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा • जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता • चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम • हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित; 3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी • Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप • Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निहारी अटल टनल, बताया वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार

हरियाणा

कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करना और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखे : धनखड़

07 अक्टूबर, 2026 07:58 PM

झज्जर : भाजपा के वरिष्ठ नेता औमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव में ‘वोट चोरी’ के लगाए जा रहे आरोपों का करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ का नैरेटिव चलाती है। हिमाचल ,केरल पंजाब , तमिलनाडु की सरकार भी चुनाव आयोग कि प्रक्रिया के तहत चुनी गई है।राहुल सहित कांग्रेस के सांसद भी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्वाचित होकर संसद पहुंचे हैं। धनखड़ ने कहा कांग्रेस अपनी हार स्वीकार नहीं पा रही है। कांग्रेस नेता अपनी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रही है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस हार की जिम्मेदारी खुद लेने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर डालने का प्रयास करती है, ताकि उसके कार्यकर्ता निराशा में न डूबें। पूर्व राष्ट्रीय सचिव धनखड़ झज्जर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

विपक्ष द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग किए जाने के सवाल पर धनखड़ ने कहा कि चुनाव आयुक्त का पद संवैधानिक है और किसी के मांगने मात्र से संवैधानिक पदाधिकारी इस्तीफा नहीं देता। उन्होंने चुनाव आयोग की चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि भारत की चुनाव प्रक्रिया की अन्य देशों ने भी सराहना की है।
धनखड़ ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ‘छलनी’ से कांग्रेस के बांग्लादेशियों के वोट के लालच की कहानी टूट गई है। उनके इस बयान को कांग्रेस के चुनावी आरोपों पर सीधा राजनीतिक पलटवार माना जा रहा है।

मोदी के विकसित भारत के संकल्प की सराहना
धनखड़ ने झज्जर के नेहरू कॉलेज में बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण ऑनलाइन देखने के कार्यक्रम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि संकल्प लेकर आगे बढ़ें—हम कर सकते हैं और करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को 2047 तक विकसित देश बनाना है और आज देश का प्रत्येक नागरिक भारत को ऊंची उड़ान भरते हुए देख रहा है। धनखड़ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 42 देशों ने सम्मानित किया है, जो भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।
धनखड़ ने कहा कि मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के अनवरत सेवाकाल में हर चुनौती को पीछे छोड़ते हुए देश को आगे बढ़ाया है। अब नया संकल्प 'वि विल डू इट'भारत को विकसित बनाने की है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार : नायब सिंह सैनी

2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प : अनिल विज

2047 का विकसित भारत सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी संकल्प : अनिल विज

लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा

लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की साख बचाना सभी की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा

जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

जनगणना में नहीं है जाति का कॉलम, जनता से धोखा कर रही बीजेपी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता

महाराजा अग्रसेन जयंती पर गुरुग्राम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन : विजय गुप्ता

चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम

चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिले भूपेंद्र हुड्डा-संजय दत्त समेत कई कांग्रेस नेता, जाति जनगणना पर सौंपा मेमोरेंडम

हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित;  3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

हरियाणा में 44.91 लाख लोगों को SIR नोटिस जारी, 3.43 लाख सुनवाई मामले लंबित; 3 दिन चलेगा विशेष अभियान... घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा: हरियाणा में 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर बनी सहमति

सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा: हरियाणा में 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर बनी सहमति

हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट

हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट

पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार