Saturday, July 18, 2026
BREAKING
विक्रम-1 ने रचा इतिहास, पीएम मोदी बोले- भारत की अंतरिक्ष यात्रा का निर्णायक क्षण भारत टेक्स 2026 में पारंपरिक शिल्प और आधुनिक टेक्सटाइल का शानदार संगम ‘विक्रम-1’ ने रचा इतिहास, पहली निजी भारतीय ऑर्बिटल रॉकेट उड़ान रही सफल अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में ‘सौश्रुतम् 2026’ का समापन, आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा पर वैश्विक मंथन ‘विक्रम-1’ लॉन्च से पहले पीएम मोदी बोले- भारत की अंतरिक्ष यात्रा का नया अध्याय जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को दी शुभकामनाएं, पीएम मोदी बोले- विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं अश्विनी वैष्णव आयुष्मान भारत की समीक्षा बैठक में क्लेम प्रबंधन और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर फोकस ईसीआई की पहली अखिल भारतीय मीडिया कॉन्फ्रेंस, चुनावी प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका पर जोर विश्व कप फाइनल से पहले बढ़ा प्रदूषण का खतरा, न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी में एयर क्वालिटी अलर्ट सब कुछ साफ दिखने के बावजूद क्यों करानी चाहिए नियमित आंखों की जांच?

हिमाचल

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

18 मार्च, 2026 07:41 PM

शिमला : भाजपा विधायक दल की महत्त्वपूर्ण बैठक मंगलवार को विली पार्क शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। बैठक में प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों, प्रशासनिक विफलताओं और जनविरोधी फैसलों पर तीखी चर्चा हुई तथा आगामी विधानसभा सत्र में सरकार को मजबूती से घेरने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में विधायकों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, विकास कार्य ठप पड़े हैं और कांग्रेस सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित होकर रह गई है। कर्मचारियों, पेंशनरों, किसानों, बागबानों और बेरोजगार युवाओं से किए गए वादे पूरे न होने से प्रदेश की जनता निराश और त्रस्त है। भाजपा विधायक दल ने निर्णय लिया कि इन सभी मुद्दों को विधानसभा के भीतर और बाहर पूरी मजबूती से उठाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वादों को निभाने में पूरी तरह विफल रही है और प्रदेश में कुशासन का माहौल बन गया है।

भाजपा विधायक दल जनता की आवाज बनकर सदन में सरकार से जवाब मांगेगा और प्रदेश के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा करेगा। बैठक में भाजपा विधायक दल के सदस्य विपिन परमार, सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, अनिल शर्मा, सुधीर शर्मा, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर, राकेश जम्वाल, बलबीर वर्मा, डीएस ठाकुर, जीत राम कटवाल, इंद्रदत्त लखनपाल, सुरिंदर शौरी, आशीष शर्मा, डा. जनक राज, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, लोकेंद्र कुमार, रीना कश्यप, पूर्ण चंद, दिलीप ठाकुर, प्रकाश राणा और रणवीर निक्का उपस्थित रहे। बैठक में यह भी तय किया गया कि जनता को हो रही परेशानियों को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाएगी और सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी