Friday, August 21, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

राष्ट्रीय

कर्नाटक सरकार ने अपनी वेबसाइट से EVM भरोसे वाली रिपोर्ट हटाई, 80% से अधिक वोटर्स ने जताया था भरोसा

03 जनवरी, 2026 09:29 PM

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने उस विवादास्पद अध्ययन को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है, जिस पर राज्य के 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने विश्वास जताते हुए चुनावी प्रक्रिया और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएमएस) को भरोसेमंद माना था। अगस्त 2025 के उस अध्ययन को कुछ दिन पहले सार्वजनिक किया गया था, लेकिन अब वह कर्नाटक निगरानी और मूल्यांकन प्राधिकरण (केएमईए) की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।

उल्लेखनीय है कि योजना, कार्यक्रम निगरानी और सांख्यिकी विभाग के तहत केएमईए द्वारा किये गये इस अध्ययन में ईवीएम और पूरी चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं का काफी भरोसा सामने आया था, जो सीधे-सीधे कांग्रेस और लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ अभियान के खिलाफ था।मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अध्ययन में कर्नाटक के 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने ईवीएम पर भरोसा जताया, जिससे कांग्रेस नेतृत्व की धारणा पर सवाल उठने लगे और उसकी आलोचना हुई।

इस अध्ययन में 102 विधानसभा क्षेत्रों के 5,100 मतदाता शामिल थे, जिसमें राज्य के सभी चार प्रशासनिक संभागों-बेंगलुरु, बेलगावी, मैसूरु और कलबुर्गी को कवर किया गया था। इसे कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने शुरू किया था और मैसूरु स्थित गैर-सरकारी संगठन ग्राम (ग्रासरूट्स रिसर्च एंड एडवोकेसी मूवमेंट) के सहयोग से किया गया था। कांग्रेस नेताओं को उनके ‘वोट चोरी’ अभियान पर हो रही आलोचना के जवाब में पार्टी प्रतिनिधियों ने दावा किया कि यह अध्ययन केवल चुनाव आयोग की तारीफ करने के लिए की गयी थी और जोर देकर कहा कि इसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं थी।

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोशल मीडिया पर कहा कि अध्ययन के नतीजों को चुनिंदा तरीके से दिखाया जा रहा है, ताकि एक गुमराह करने वाली धारणा बनायी जा सके और साफ किया कि यह सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (एसवीईईएनपी) के तहत मतदाता जागरूकता का एक एंड-लाइन प्रशासनिक मूल्यांकन था, नहीं कि कोई राजनीतिक जनमत सर्वेक्षण। उन्होंने अध्ययन के लिए राज्य सरकार की मंजूरी से इनकार नहीं किया, लेकिन यह भी कहा कि श्री गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप अभी भी सही हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन