Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हरियाणा

करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

14 मई, 2026 07:48 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने करनाल स्मार्ट सिटी परियोजना तथा उसकी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) की अवधि को 31 मार्च, 2027 तक बढ़ा दिया है। इससे चल रही परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा तथा निर्मित परिसंपत्तियों को संबंधित विभागों को सुचारू रूप से हस्तांतरित किया जा सकेगा। इसी तरह फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना का भी 31 मार्च, 2027 तक विस्तार किया गया है।
इस निर्णय की जानकारी आज यहां मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति (एसएलएचपीएससी) की बैठक में दी गई। बैठक में करनाल और फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि यह विस्तार केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप दिया गया है, ताकि पूर्णता के निकट पहुंच चुकी शेष परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके और नागरिकों को आधुनिक शहरी आधारभूत सुविधाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे।
मुख्य सचिव ने करनाल और फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए दोनों शहरों में चल रहे विकास कार्यों की गति की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन ने आधुनिक एवं तकनीक आधारित विकास पहलों के माध्यम से शहरी आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया है। इससे नागरिक सुविधाओं में सुधार हुआ है तथा लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए तथा मिशन के तहत निर्मित सार्वजनिक परिसंपत्तियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने बैठक में जानकारी दी कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 916.83 करोड़ रुपये की लागत से कुल 46 परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें से 32 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।
इसी प्रकार करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 930 करोड़ रुपये की लागत से 122 परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें से 86 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पूरी हो चुकी कई परियोजनाओं को संचालन एवं रखरखाव के लिए संबंधित विभागों को हस्तांतरित भी किया जा चुका है। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 23 परियोजनाएं तथा करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 83 परियोजनाएं संबंधित एजेंसियों को सौंपी जा चुकी हैं।

बैठक में यह भी बताया गया कि दोनों स्मार्ट सिटी में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत आवंटित अनुदान का सफलतापूर्वक उपयोग किया है। प्रत्येक शहर को केन्द्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा 50ः50 अनुपात में संयुक्त रूप से कुल 980 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह तथा नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज

पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज

भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी

भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी

भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला

भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला

सफाई एवं अग्निशमन कर्मियों के श्रम का सम्मान हो, शोषण नहीं- स्थायी नौकरी और उचित वेतन मिले : राव नरेंद्र सिंह

सफाई एवं अग्निशमन कर्मियों के श्रम का सम्मान हो, शोषण नहीं- स्थायी नौकरी और उचित वेतन मिले : राव नरेंद्र सिंह

सांसद कुमारी सैलजा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन रीमा सोनी को दी बधाई

सांसद कुमारी सैलजा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन रीमा सोनी को दी बधाई

जनता जनार्दन भाजपा को अर्श और कांग्रेस को फर्श पर लाई : धनखड़

जनता जनार्दन भाजपा को अर्श और कांग्रेस को फर्श पर लाई : धनखड़

आज भाजपा सरकार में देश-प्रदेश के हालात खराब, सबको संगठित होने की जरूरत : दिग्विजय चौटाला

आज भाजपा सरकार में देश-प्रदेश के हालात खराब, सबको संगठित होने की जरूरत : दिग्विजय चौटाला

हाईकोर्ट में खुली बीजेपी की पोल, पीजीटी इंग्लिश भर्ती केस में जीते युवा : भूपेंद्र हुड्डा

हाईकोर्ट में खुली बीजेपी की पोल, पीजीटी इंग्लिश भर्ती केस में जीते युवा : भूपेंद्र हुड्डा

नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत विकास और जनविश्वास की जीत : अनिल विज

नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत विकास और जनविश्वास की जीत : अनिल विज

निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर : नायब सिंह सैनी

निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर : नायब सिंह सैनी