Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, रुपया ऑल टाइम लो पर

04 दिसंबर, 2025 07:06 PM

Stock Market December 4 एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (4 दिसंबर) को मामूली गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कमजोरी के बाद बाजार ने तेजी पकड़ी और निफ्टी 50 व सेंसेक्स दोनों ही हरे निशान में आ गए। ऑटो और आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 84,987 अंकों पर कमजोरी के साथ खुला। शुरुआती मिनटों में इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन बाद में यह संभल गया। खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 352.79 अंक या 0.41% की बढ़त दर्ज करते हुए 85,459.60 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी गिरावट लेकर 25,981 पर ओपन हुआ। खबर लिखे जाने के समय निफ्टी 109.20 अंक या 0.42% फीसदी की बढ़त लेकर 26,095.20 पर ट्रेड कर रहा है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली
इस बीच, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। उन्होंने बुधवार को 3,207 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। पिछले पांच सेशन में एफआईआई ने ₹13,071.4 करोड़ मूल्य के भारतीय शेयर बेचे हैं। दूसरी तरफ, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने कल ₹4,730.4 करोड़ मूल्य के शेयर खरीदे।

रुपए में गिरावट जारी
गुरुवार को रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला। घरेलू मुद्रा की शुरुआत 22 पैसे की कमजोरी के साथ 90.41 प्रति डॉलर पर हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 90 प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। लगातार पूंजी निकासी, अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर अनिश्चितता और पिछले हफ्ते डॉलर की मजबूत मांग से रुपए में तेज गिरावट आई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुद्रा बाजार में कम दखल से भी गिरावट को बल मिला। इस साल डॉलर के मुकाबले रुपया 5 फीसदी से ज्यादा गिरा है और यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्रा रही है। 80 से 90 प्रति डॉलर तक पहुंचने में इसे महज 773 कारोबारी सत्र लगे।

ग्लोबल मार्केटस
वॉल स्ट्रीट में रोजगार आंकड़ों के बाद आई तेजी का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा, हालांकि अधिकांश एशियाई सूचकांकों में मिलाजुला रुख रहा। बेहतर जॉब डेटा ने उम्मीद बढ़ाई है कि फेडरल रिजर्व अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 शुरुआती कारोबार में 0.3% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.33% की बढ़त में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.45% फिसला, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.12% बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था।

अमेरिका में शेयर बाजार सकारात्मक बंद हुए। पेरोल प्रोसेसर ADP के अनुसार, नवंबर में निजी कंपनियों ने 32,000 नौकरियां घटाईं, जो अक्टूबर के 47,000 की तुलना में कम है और बाजार अनुमानित 40,000 से भी नीचे है।

फेडरल रिजर्व की 9-10 दिसंबर की नीतिगत बैठक से पहले विश्लेषक अब 89% संभावना मान रहे हैं कि ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। बुधवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.86% चढ़ा, एसएंडपी 500 में 0.30% की बढ़त रही और नैस्डैक कंपोजिट 0.17% ऊपर बंद हुआ।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे