Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

कफ सिरप बना बच्चों के लिए काल: 2 राज्यों के 12 मासूमों की छीन ली जिंदगी और कितनों की लेगा जान?

03 अक्टूबर, 2025 05:46 PM

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 25 दिनों में अब तक 12 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वाले सभी बच्चे 5 वर्ष से कम उम्र के थे। शुरुआती लक्षणों में उन्हें सामान्य बुखार और सर्दी की शिकायत हुई, जिसके बाद स्थानीय डॉक्टरों ने खांसी की दवा दी। शुरुआत में बच्चों की हालत ठीक हुई, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उनके पेशाब में कमी आई और फिर अचानक किडनी फेल होने लगी।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा रहा, जबकि राजस्थान के भरतपुर और सीकर में भी तीन बच्चों की मौत हुई है। पहला मामला 7 सितंबर को सामने आया था, जब 5 वर्षीय अदनान खान को तेज बुखार और उल्टी के बाद अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर नागपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने किडनी फेल होने की पुष्टि की। इसके बाद से लगातार नए मामले सामने आते रहे।

‘Dextromethorphan का इस्तेमाल न करें’
सीकर जिले में खांसी की प्रतिबंधित दवा लिखे जाने पर एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर चिकित्सकों से कहा है कि 4 वर्ष से कम आयु के बच्चों को Dextromethorphan सिरप न दिया जाए। साथ ही खांसी का कारण पहचान कर सही उपचार किया जाए। यदि किसी बच्चे में इसके दुष्प्रभाव की जानकारी मिले, तो तुरंत जिला अधिकारी और निदेशालय को सूचित किया जाए।

बड़ी संख्या में मरीजों को दी गई दवा
स्वास्थ्य विभाग ने 28 सितंबर को शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। जानकारी के अनुसार, अब तक 1 लाख 33 हजार से अधिक मरीजों को Dextromethorphan सिरप दिया जा चुका है। हालांकि 28 सितंबर से पहले ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।

Coldrif और Nextro-DS पर रोक
मध्य प्रदेश में दो कफ सिरप, Coldrif और Nextro-DS, पर भी संदेह जताया गया। कलेक्टर ने दोनों दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी और मेडिकल स्टोर्स को निर्देश दिए कि बच्चों को केवल प्लेन सिरप ही उपलब्ध कराएं। इस बीच दूषित पानी की सप्लाई पर भी सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नल से गंदा और पीला पानी आ रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

कफ सिरप में मिला डायएथिलीन ग्लायकॉल
छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन नांदुलकर ने बताया कि मृत बच्चों की किडनी बायोप्सी जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कफ सिरप में डायएथिलीन ग्लायकॉल पाया गया, जो जहरीला रसायन है। यही सिरप बच्चों को दिया गया था, जिससे उनकी किडनी फेल हो गई और मौत हो गई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित