कानपुर। कानपुर सीरीज में शर्मनाक हार के बाद विपक्षी टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शंतो के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई थीं। उनके शब्द नहीं निकल रहे थे। बांग्लादेश के कप्तान ने बैटिंग को विलेन बनाते हुए कहा, दोनों टेस्ट मैचों में हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। इन परिस्थितियों में हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। उन्होंने आगे कहा, अगर आप हमारे बल्लेबाजों को देखें तो हमने 30-40 गेंदें खेलीं और आउट हो गए। उस समय अश्विन और जड्डू ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसने मैच और सीरीज का रिजल्ट पलट दिया। उस साझेदारी की वजह से हम उस मैच में हार गए। मोमिनुल ने जिस तरह से इस पारी में बल्लेबाजी की, वह अच्छी थी, लेकिन काम नहीं बना।