Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

राष्ट्रीय

कई राज्यों में बारिश का कहर, गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात

04 जुलाई, 2025 05:26 PM

नई दिल्ली देश के कई राज्यों में मानसून के दस्तक देते ही भारी बारिश ने मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण आई आपदा ने जमकर तबाही मचाई है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की। शाह ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की। जरूरतमंद लोगों के लिए इन राज्यों में एनडीआरएफ की पर्याप्त टीमें तैनात की गई हैं और जरूरत पड़ने पर और टीमें भेजी जा सकती हैं। केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।”

केंद्र सरकार की आपातकालीन राहत एजेंसियों एनडीआरएफ/आईटीबीपी को तत्परता से तैनात किया जा रहा है, ताकि चारधाम यात्रा बाधित न हो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दूरभाष के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम सहित राज्य के विभिन्न आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की आपातकालीन राहत एजेंसियों एनडीआरएफ/आईटीबीपी को तत्परता से तैनात किया जा रहा है, ताकि चारधाम यात्रा बाधित न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।”

केंद्रीय गृह मंत्री का इस संवेदनशील, सक्रिय और सहृदय नेतृत्व के लिए हार्दिक आभार

उन्होंने आगे कहा, “साथ ही राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों में भी सतत निगरानी रखते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी उन्होंने आश्वासन दिया। केंद्रीय गृह मंत्री का इस संवेदनशील, सक्रिय और सहृदय नेतृत्व के लिए हार्दिक आभार।”बता दें कि भारी बारिश के कारण सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश प्रभावित हुआ है। यहां जान माल का काफी नुकसान हुआ है और कई लोग अचानक आई आपदा के बाद से लापता हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन