Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

कंगना रनौत ने गृह मंत्री अमित शाह से की खास मुलाकात, मंडी में प्राकृतिक आपदा का बताया हाल, मदद का मिला आश्वासन

24 जुलाई, 2025 07:19 PM

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने वीरवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य मंडी लोकसभा क्षेत्र में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र से मदद सुनिश्चित करना था।

मंडी में भारी नुकसान, 19 की मौत और 23 लापता
सांसद कंगना रनौत ने गृह मंत्री अमित शाह को मंडी संसदीय क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा की गंभीर स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी। इसी के उन्होंने उन इलाकों का भी जिक्र किया जहां बादल फटने और बाढ़ आने से सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। कंगना ने शाह को जानकारी दी कि इस आपदा में अब तक 19 लोगों की जान चली गई है, जबकि 23 लोग अभी भी लापता हैं। यह आंकड़े त्रासदी की गंभीरता को दर्शाते हैं।

अमित शाह ने दिया राशि जारी करने का आश्वासन
गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कंगना रनौत को आश्वस्त देते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के इस संकट काल में राज्य सरकार के साथ पूरी तरह से खड़ी है। शाह ने कहा कि राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सात सदस्यीय केंद्रीय टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके लौट चुकी है और रिपोर्ट मिलते ही राहत राशि जारी कर दी जाएगी।

बादल फटने के कारणों की जांच करेगी बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम
इस बीच बादल फटने के कारणों का पता लगाने के लिए एक पांच सदस्यीय बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम मंडी जिले के दौरे पर है। इस भेंट को आपदाग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता दिलाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। बैठक के बाद कंगना रनौत ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वह अपने क्षेत्र के लोगों की पीड़ा को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हरसंभव मदद दिलवाने के प्रयास जारी रखेंगी।

कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'नई दिल्ली में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मंडी में हाल ही में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा की विस्तृत जानकारी साझा की। गृह मंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और शीघ्र पुनर्वास प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में हिमाचल के साथ मजबूती से खड़ी है।'

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन